{"_id":"5d0cdfbc8ebc3e31f35c46d5","slug":"madhya-pradesh-young-man-suicide-in-guest-house-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में मध्य प्रदेश के युवक ने की आत्महत्या, नौ पेज के सुसाइड नोट में लिखी चौंकाने वाली बातें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मथुरा में मध्य प्रदेश के युवक ने की आत्महत्या, नौ पेज के सुसाइड नोट में लिखी चौंकाने वाली बातें
Fri, 21 Jun 2019 07:16 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 21 Jun 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के गोवर्धन स्थित एकता सेवा सदन में मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के युवक ने फांसी लगा ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मौके से पुलिस को 9 पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें चौंकाने वाली बातें लिखी हैं। युवक ने लिखा है कि उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाया गया है। इससे वो परेशान है। साथ ही लिखा है कि उस पर नौ लाख रुपये का कर्ज है।
विदिशा के गंजबाषुधा निवासी रुपेश (35) पुत्र राजाराम गुरुवार की रात नौ बजे एकता सेवा सदन में पहुंचा था। वोटर आईडी कार्ड की फोटो कॉपी जमा करने के बाद तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 220 किराए पर लिया।

चादर का फंदा बनाकर लगाई फांसी
इसके बाद वो कमरे से बाहर नहीं निकला। शुक्रवार सुबह मैनेजर ने कमरे में झांककर देखा तो युवक पंखे से लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव को पंखे से उतारा। युवक ने चादर फाड़कर फांसी का फंदा बनाया था।
प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि कमरे से 9 पेज का सुसाइड नोट मिला है। उसमें दो बातें महत्वपूर्ण लिखी हैं। एक तो खुद को दुष्कर्म में फंसना बताया और नौ लाख रुपये का कर्ज भी अपने ऊपर बताया है। उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
आखिरकार युवक ने सुसाइड के लिए गोवर्धन को ही क्यों चुना। नौ बजे रात को पहुंचे युवक ने गोवर्धन की परिक्रमा लगाई या नहीं, यह कोई भी बताने को तैयार नहीं है। पूर्व में जनपद से बाहर के कई युवक गोवर्धन की धर्मशाला, गेस्ट हाउसों में आत्महत्या कर चुके हैं।