फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   madhya pradesh's girl Filed FIR against saint for rape in mathura

परिवार को भस्म करने की धमकी देकर कथावाचक ने किया युवती से दुष्कर्म

Wed, 12 Jun 2019 10:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 Jun 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
madhya pradesh's girl Filed FIR against saint for rape in mathura
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
मथुरा के बरसाना निवासी कथावाचक के खिलाफ मध्य प्रदेश में एक युवती से दुष्कर्म करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती का आरोप है कि कथावाचक नौ महीने तक उससे दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर परिवार को भस्म करने की धमकी देता था। 
विज्ञापन


आरोपी कथावाचक 10 वर्ष से बरसाना में अपनी मुंह बोली बहन के साथ रहता है। नवंबर 2018 में कथावाचक सबलगढ़, मध्य प्रदेश में भागवत कथा करने गया। वो पीड़ित युवती के घर जाकर रुका। उसी दौरान कथावाचक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि वो बहन के साथ कथावाचक को पानी देने उसके कमरे में गई थी। उसने उसकी बहन को किसी काम के बहाने कमरे से बाहर जाने को कह दिया। बहन के चल जाने पर कथावाचक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तंत्र-मंत्र से भस्म करने की धमकी

कथावाचक ने उसे धमकी दी कि यदि घटना परिजनों को बताई तो पूरे परिवार को मंत्रों से भस्म कर देगा। इसके बाद साधु पीड़िता के घर जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता व उसकी मां ने कथावाचक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आरोपी कथावाचक मुरारी दास ने युवती के आरोप गलत बताए हैं। कहा कि युवती के पिता मेरे यजमान हैं। मैं अक्सर उनके घर आता-जाता रहता हूं। मेरे खिलाफ उनको कोई भड़का रहा है। मेरा इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed