फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lovers body found at girls home in agra

लड़की के घर फांसी पर लटके मिले प्रेमी युगल

Wed, 07 Jun 2017 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 07 Jun 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
lovers body found at girls home in agra
सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
थाना हरीपर्वत के खंदारी स्थित शास्त्री नगर में मंगलवार रात को प्रेमी युगल के शव एक कमरे में फंदे पर लटके मिलने से सनसनी फैल गई। प्रेमी की पहचान शिवम उर्फ बबलू (16) और प्रेमिका पूनम (18) के रूप में हुई। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि प्रेमिका ने प्रेमी को अपने घर बुलाया। इसके बाद दोनों ने कमरे में एक ही कपड़े से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस दोनों के मोबाइल की काल डिटेल निकलवाएगी। 
विज्ञापन


शिवम हरीपर्वत स्थित एमडी जैन इंटर कालेज में कक्षा 10 का छात्र था। वहीं पूनम ने खंदारी स्थित एक कालेज से 12वीं की परीक्षा दी थी। वह कुशवाहा जाति से थी। पूनम के घर के पिछले हिस्से में ही दीप नगर है। शिवम का मकान वहीं है। उसके पिता सालिगराम ने बताया कि शिवम मंगलवार रात को 10 बजे क्रिकेट खेलने की कहकर घर से गया था। देर होने पर उसका फोन मिलाया लेकिन लगा नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रात तकरीबन दो बजे पूनम के परिवारीजन जागे तो पूनम के नहीं दिखने पर उसकी तलाश की। बाद में अंदर का कमरा बंद मिलने पर उन्हें शक हो गया। जंगले से झांककर देखा तो पूनम और शिवम पंखे के कुंडे से बनाई फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। कमरा अंदर से बंद था। सूचना पर थाना हरीपर्वत पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शिवम के घरवालों को सूचना दी। इसके बाद दोनों की मौजूदगी में गेट तोड़कर कमरे को खोला गया। 


इंस्पेक्टर थाना हरीपर्वत ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। पूनम के घरवालों को इस बात की जानकारी होने की बात सामने आई है। वहीं, शिवम के घरवाले इससे अंजान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगने से आया है। जांच की जा रही है। सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed