फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   love jehad rumor in vrindavan

दूसरे समुदाय के युवक के साथ मिली किशोरी, धर्मनगरी में लव जेहाद का हल्ला

Tue, 10 Oct 2017 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Tue, 10 Oct 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
love jehad rumor in vrindavan
लव जिहाद
धर्मनगरी वृंदावन से 10 दिन से लापता किशोरी को पुलिस ने एक युवक के साथ पकड़ा है। युवक दूसरे समुदाय का बताया जा रहा है और वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में सैलून चला रहा था। पुलिस ने किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। मामले में लव जेहाद का हल्ला मचा है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि वृंदावन के परिक्रमा मार्ग निवासी 13 वर्षीय किशोरी 30 सितंबर को घर से लापता हो गई थी। परिवार के लोगों ने किशोरी को काफी खोजा लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। दो अक्तूबर को पिता की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस के मोबाइल कॉल डिटेल निकालने पर पता चला कि वह एक युवक के संपर्क में थी। युवक मथुरा के औरंगाबाद का रहने वाला है और किशोरी के घर के सामने सैलून चला रहा था। जांच के दौरान जब पुलिस को युवक घर नहीं मिला तो उसके परिवारीजनों को पकड़कर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर और मुंबई में रुके दोनों

इसके बाद युवक के फोन की लोकेशन से पुलिस ने मंगलवार दोपहर दोनों को बरामद कर लिया। युवक दूसरे समुदाय का है। युवक के अनुसार वह लड़की को लेकर पहले कानपुर और उसके बाद मुंबई चला गया। मुंबई के एक होटल में रुके और वहां नौकरी की। 

इसके बाद परिवार के लोगों ने उन्हें मथुरा आने के लिए कहा, जैसे ही वे दोनों यहां पहुंचे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी। 

हर एंगल से जांच

कोतवाली प्रभारी डा. विनोद कुमार पायल का कहना है कि मामला लव जेहाद का नहीं लगता फिर भी मामले की जांच हर बिंदु से की जा रही है। कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़के ने लड़की को जो नाम बताया था वही उसका असली नाम है
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed