{"_id":"58bf10c74f1c1bec43dc4712","slug":"loott","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने लूटे डेढ़ लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने लूटे डेढ़ लाख रुपये

Updated Wed, 08 Mar 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछनेरा-किरावली मार्ग पर सफेद रंग की अपाचे सवार तीन बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। लूट की इस वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आसपास के रास्तों में चेकिंग कराई मगर बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।
जौताना, फतेहपुर सीकरी निवासी प्रेमपाल सिंह अमरपुरा बोदला की जनलक्ष्मी फाइनेंसियल सर्विसेज में फील्ड आफिसर है। मंगलवार दोपहर ढाई बजे वह किरावली, फतेहपुर सीकरी, कागारौल से रुपये एकत्रित कर किरावली से अछनेरा की ओर आ रहा था। थाने से आठ सौ मीटर की दूरी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। एक ने तमंचा तान दिया। इसके बाद बैग छीनने का प्रयास किया। मगर उसने नहीं दिया। इस पर अन्य दो बदमाशों ने उससे मारपीट की और तमंचे की बट से प्रहार किए। इसके बाद बैग लूटकर फरार हो गया। प्रेमपाल ने सूचना थाने में दी। थाना अछनेरा पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी का प्रयास किया मगर उनका पता नहीं लग सका। पीड़ित के अनुसार बैग में डेढ़ लाख रुपये, लैपटॉप और मोबाइल था।