फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   looteri dulhan arrested in agra

पांच हजार रुपये में दुल्हन बनकर किया ऐसा ड्रामा, शादी के दो घंटे बाद सामने आया कारनामा

Tue, 08 Oct 2019 03:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Oct 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
looteri dulhan arrested in agra
आरोपी युवती - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शादी के दो घंटे बाद ही दुल्हन ने ऐसा कारनामा किया, जिससे ससुरालवालों के होश उड़ गए। उसने व्यापारी और उसकी तीन बेटियों को खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर खिला दी थी। उनके बेहोश होने पर सामान समेट लिया। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद होश में आने पर व्यापारी ने महिला की तलाश शुरू कर दी। वो बिजलीघर पर मिल गई। उसके साथ आईं दो महिलाएं, बिचौलिया और युवक भागने में सफल रहे। थाना रकाबगंज पुलिस ने आरोपी युवती को सोमवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


यमुना ब्रिज स्थित सुशील नगर निवासी सरवन सिंह घर के पास परचून की दुकान चलाते हैं। उनकी पत्नी की एक साल पहले मौत हो गई थी। उनकी तीन बेटियां हैं, जिसमें सबसे छोटी बेटी दो साल की है। उसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की परवरिश के लिए की थी शादी

बेटी के पालन पोषण करने के लिए उन्होंने शादी की सोची थी। परिवार के लोगों से गांव अठफेरा, डौकी निवासी देवकी नंदन से परिचय था। उसने दूसरी शादी जरार, बाह निवासी प्रीति से कराने को कहा। बताया कि प्रीति के पति की मौत हो चुकी है। वो मुरैना की रहने वाली है। 

पांच अक्तूबर को प्रीति के साथ देवकी नंदन दो महिलाएं और एक युवक आए। देवकी नंदन ने एक महिला को प्रीति की मां तो दूसरी को बहन बताया। वहीं युवक को भाई। इसके बाद 50 हजार रुपये खर्चे की मांग की। सरवन ने रकम अदा कर दी। 

इस पर देवकी नंदन ने दोनों की जयमाला की रस्म कराई। इसके बाद प्रीति और एक महिला ने खाना बनाया। खाना खाने के बाद सरवन और उसके बच्चे बेहोश हो गए। कुछ देर बाद होश आया तो प्रीति, देवकी नंदन सहित अन्य लोग फरार थे। 

ये भी पढ़ें- युवती से दुष्कर्म का मामला: अनाथालय को बना दिया था गेस्ट हाउस, सामने आया 'स्याह सच'

बिजलीघर के पास पकड़ा

घर में रखे रुपये और जेवरात भी चोरी कर लिए थे। सरवन के परिजनों ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। बिजलीघर पर प्रीति खड़ी मिल गई। उसे परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद थाना रकाबगंज पुलिस के हवाले कर दिया। 

पुलिस की पूछताछ में आरोपी प्रीति ने पुलिस को फरार साथियों के नाम प्रमोद, वर्षा और शालू बताए। उसने बताया कि वो पांच हजार रुपये लेकर दुल्हन बनी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रीति को सोमवार को जेल भेज दिया। 

प्रीति ने पुलिस को बताया कि युवती के चार भाई हैं। दो दिल्ली और दो मुंबई में रहते हैं। मां की मौत हो चुकी है। पिता जरार में रहते हैं। वो ताजगंज स्थित गुम्मट में रहती है। उसकी शादी तकरीबन नौ साल पहले टेढ़ी बगिया के युवक से हुई थी। बच्चे नहीं हुए। 

दो साल पहले पति से विवाद होने पर छोड़ दिया। नौलक्खा स्थित वर्षा के मोहिनी पार्लर पर नौकरी करने लगी। वर्षा से मिलने शालू आती थी। शालू ने देवकी नंदन से परिचय कराया। कुछ दिन पहले उसने पांच हजार रुपये का लालच देकर दूसरी शादी करके उसके परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर सामान चोरी करने का प्लान बनाया।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed