फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवती से दुष्कर्म का मामला: अनाथालय को बना दिया था गेस्ट हाउस, सामने आया 'स्याह सच'

Mon, 07 Oct 2019 05:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Oct 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
orphanage home seal after victim girl attempt suicide in agra
बच्चे व महिलाओं को बस में ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला
आगरा में यमुना पार स्थित जिस अनाथालय में युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है, उसे लेकर चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अनाथालय को एक तरह से गेस्ट हाउस बना दिया गया था। यहां शादीशुदा लोग भी रह रहे थे। आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ लोग रात को आते थे, सुबह चले जाते थे। प्रशासन की टीम ने पड़ताल की तो सात युवक रहते मिले। और तो और, जिन बच्चों को अनाथ बताकर रखा गया था, उनके मां-बाप भी यहां आते थे। 
orphanage home seal after victim girl attempt suicide in agra
अनाथालय में सील लगाता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
अनाथालय के बोर्ड पर यहां रहने वाले बालक, बालिकाओं, किशोरियों, युवतियों और युवकों का ब्योरा तक नहीं था। बालक-बालिकाओं को दिन में एक साथ ही रखा जाता था। चार अक्तूबर को महिला आयोग की टीम ने मुआयना कर इस पर जवाब-तलब किया था। इसके बाद रविवार सुबह बोर्ड लगाया गया। इस पर लिखा था 29 बालक, 11 बालिका, चार विवाहिताएं। 
orphanage home seal after victim girl attempt suicide in agra
अनाथालय के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन की टीम ने इस पर जांच की तो पता चला कि 29 बालकों में से सात 18 साल से ज्यादा उम्र के हैं। दो की उम्र तो 26 साल है। विवाहिताएं यहां क्यों रखी गई? इसका कोई जवाब प्रबंध समिति के पास नहीं था। पुलिस अब सभी पहलुओं पर जांच करेगी। मीडियाकर्मियों ने सवाल पूछे तो सह प्रबंधक कहने लगे, ये सभी अवैध रूप से रह रहे हैं, इसकी सूचना डीपीओ को दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
orphanage home seal after victim girl attempt suicide in agra
अनाथालय को सील करने के दौरान अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सीडीओ से इस पर जानकारी की गई तो उनका कहना था कि प्रशासन को ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई। ये युवक जब शाम को गए तो इनके पास अपना काफी सामान था। ये इन्हें टेंपो से ले गए। आखिर इनके पास यह सामान कहां से आया? अनाथालय ने इस पर ध्यान क्यों नहीं दिया? पुलिस इन सब पहलुओं पर जांच करेगी। 
विज्ञापन
orphanage home seal after victim girl attempt suicide in agra
आश्रम की निरीक्षण करतीं महिला आयोग उपाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
अनाथालय प्रबंध समिति के पास इसका भी कोई जवाब नहीं था कि युवतियों के पास मोबाइल फोन कहां से आए। यहां से पुलिस ने छह मोबाइल जब्त किए हैं। एक युवती की मोबाइल में अश्लील वीडियो मिले थे। इसमें चैटिंग का रिकॉर्ड भी था। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed