फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   loot32132

किराना व्यापारी के मुनीम से 2.60 लाख की लूट

Mon, 03 Apr 2017 12:28 AM IST
किराना व्यापारी के मुनीम से 2.60 लाख की लूट
किराना व्यापारी के मुनीम से 2.60 लाख की लूट Updated Mon, 03 Apr 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
loot32132
लूट - फोटो : अमर उजाला
खेरागढ़ में किराना व्यापारी प्रमोद अग्रवाल के घर में रविवार शाम घुसकर बदमाशों ने उनके मुनीम से दो लाख साठ हजार रुपये रखा थैला लूट लिया। दो बदमाश मुनीम का पीछा करते हुए घर तक पहुंचे थे। सीढ़ियां चढ़ते समय बदमाशाें ने पिस्टल तानकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी होने पर सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। वहीं, वारदात के बाद से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन

रविवार की शाम लगभग साढे़ सात बजे रोज की तरह किराना व्यापारी प्रमोद कुमार अग्रवाल निवासी बाईपास रोड अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। दिन भर की रोकड़ का थैला मुनीम अनिल कुमार पुत्र सुरेश निवासी ऊंटगिर के हाथों से घर भिजवा दिया। मुनीम घर के अंदर सीढ़ियां चढ़ रहे थे। तभी पीछे से आये दो बदमाशों ने पीछे से उन पर हमला कर दिया। सीने पर घूंसा मारकर पिस्टल तान दी। इसके बाद हाथ में लगे थैले को छीनकर भाग निकले। थैले में दो लाख साठ हजार रुपये कैश था। घटना के बाद मुनीम ने शोर मचाया तो लोगों ने बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। लूट की वारदात की खबर से कस्बे के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। वारदात को लेकर उनमें आक्रोश भी है। बता दें कि चार साल पूर्व भी व्यापारी के साथ इसी तरह की घटना घटित हुई थी। वारदात की जानकारी होने पर सीओ अनुराग सिंह मय पुलिस मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। सीओ ने बताया कि लूट की वारदात का खुलासा जल्द किया जाएगा। बदमाशाें की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बाइकर्स गैंग ने किराना व्यापारी से लूटे 50 हजार  
मलपुरा। आगरा-जयपुर हाइवे पर लेदर पार्क के समीप रविवार रात को बाइकर्स गैंग ने किराना व्यापारी से 50 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। व्यापारी के विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया।  किरावली निवासी राजकुमार पुत्र मोहन लाल का मिढ़ाकुर में केनरा बैंक के सामने किराना स्टोर है। वह रविवार रात 9:30 बजे दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहा था। आगरा-जयपुर हाइवे पर लेदर पार्क के समीप महुअर पुल के पास नीले रंग की अपाचे पर तीन बदमाश आए। उन्होंने राजकुमार को रोककर सिर में सिर की बट मार दी। इसके बाद मारपीट की। राजकुमार ने शोर मचाया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश 50 हजार रुपये, मोबाइल, कागजात और बाइक की चाबी निकालकर किरावली की तरफ भाग गए। राजकुमार ने एक राहगीर की मदद से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना अछनेरा पुलिस पहुुंच गई। बदमाशों का पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed