{"_id":"5a4ded214f1c1b0b788b6609","slug":"loot-in-mathura-from-jewelry-worker","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में चांदी कारीगर से लूट, फायरिंग कर भागे बाइक सवार लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुरा में चांदी कारीगर से लूट, फायरिंग कर भागे बाइक सवार लुटेरे
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 04 Jan 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में सदर बाजार के आर्मी एरिया में गुरुवार की सुबह ईगल ग्राउंड के समीप बाइक सवार तीन लुटेरों ने आटो सवार चांदी कारोबारी से 3.50 लाख रुपये के चांदी के घुंघरू से भरा थैला लूट लिया।
लुटेरे फायरिंग करते हुए बालाजीपुरम कालोनी की तरफ भाग गए। कारोबारी सादाबाद के गांव बिसावर से मथुरा के चौक बाजार में तैयार घुंघरू देने आ रहा था। आगरा-मथुरा मार्ग पर हुई लूट से सनसनी फैल गई।
जिला हाथरस के बिसावर के गांव मदारी निवासी जितेंद्र कुमार शर्मा पुत्र वीरेंद्र कुमार शर्मा चांदी के घुंघरू बनाने का काम करता है। इसकी सप्लाई मथुरा के चौक बाजार सराफा में करता है। गुरुवार की सुबह 10 बजे कारोबारी बिसावर से बस में सवार होकर मथुरा के लिए चला।

मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सवेरे गोकुल बैराज पर बस से उतरने के बाद कारोबारी आटो में चौक बाजार के लिए सवार हुआ। आटो में सवार एक युवक ईगल ग्राउंड के समीप उतरा। इसी बीच बाइक पर आए दो लुटेरों ने आटो सवार कारोबारी पर तमंचा तान दिया। दूसरा लुटेरा थैला छीनने लगा।
थैला न देने पर लुटेरे ने कारोबारी पर फायर झोंक दिया। हालांकि कारोबारी बच गया। बाइक सवार लुटेरे थैले को कब्जे में करते हुए हवाई फायर कर फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने लुटेरों की तलाश की। पीड़ित कारोबारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि जल्द ही लूट का खुलासा किया जाएगा।