फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   loot in mathura after beating businessman

दनादन वारदातों से थर्राया मथुरा, नौहझील में गुटका कारोबारी से 5 लाख की लूट

Sun, 07 Jan 2018 09:31 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला नौहझील (मथुरा)
क्राइम डेस्क, अमर उजाला नौहझील (मथुरा) Updated Sun, 07 Jan 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
loot in mathura after beating businessman
घायल - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के नौहझील में शनिवार को उगाही कर लौट रहे गुटका कारोबारी से पांच लाख की लूट हो गई। लुटेरे व्यापारी की पिटाई करने के बाद उसके पास से रुपये लूटकर भाग गए। मामले में व्यापारी ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


मथुरा में थाना नौहझील के बाजना निवासी कारोबारी किशन गुप्ता पुत्र रघुवर दयाल गोल्डमोहर के थोक विक्रेता हैं। वे नौहझील में दुकानदारों से उगाही के लिए गए थे। 
विज्ञापन


लौटते में थाना नौहझील की बाजना पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर महारामगढ़ी पुलिया के समीप तीन बाइक पर आए पांच बदमाशों ने तमंचा तानकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद तमंचे की बट से सर पर प्रहार किए और व्यापारी का रुपयों से भरा थैला छीन कर भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी का कहना है कि उसने वारदात के बाद कई बार यूपी 100 को कॉल किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। वहीं पुलिस पर भी हीलाहवाली का आरोप लगाया है। लूट की वारदात के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में उबाल आ गया। 

उन्होंने बाजना चौकी का घेराव करते नौहझील गौमत मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ, एसपी देहात के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक व्यापारियों ने जाम नहीं खोला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed