फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   loot in agra

दिन में 20 लाख की लूट, रात में सराफ को गोली मारी

Tue, 18 Oct 2016 01:03 AM IST
दिन में 20 लाख की लूट, रात में सराफ को गोली मारी
दिन में 20 लाख की लूट, रात में सराफ को गोली मारी Updated Tue, 18 Oct 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
loot in agra
दिन में 20 लाख की लूट, रात में सराफ को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
न्यू आगरा में सोमवार दोपहर 12:50 बजे सफेद बाइक सवार दो बदमाशों ने ओमेक्स मॉल केपीछे बैंक कालोनी के गेट पर  कंपनी द राइटर सेफ गार्ड के दो कर्मचारियों से 20 लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद रात 11 बजे कमला नगर में काली बाइक  सवार बदमाशों ने गंगा ज्वेलर्स के मालिक के बेटे दुमुल जिंदल (25) को दुकान के ठीक सामने सात गोलियां मारकर उनसे कैश से भरा बैग लूट लिया।  उधर, बाइकर्स गैंग ने ताजगंज के फतेहाबाद रोड पर दोपहर तीन बजे जनलक्ष्मी फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों की आंखों में मिर्च झोंककर 2.75 लाख रूपये की लूट  की।
विज्ञापन

राइटर सेफ गार्ड के कर्मचारी कल्याणपुर (धनौली) निवासी राममूर्ति और अभयपुरा (मलपुरा) का यतेंद्र सिंह अलग-अलग फर्म से 20 लाख रुपये लेकर बाइक से बैंक में जमा करने संजय प्लेस जा रहे थे। यतेंद्र बाइक चला रहा था। उसी की पीठ पर रुपयों से भरा पिट्ठू बैग था। उसने बताया कि पीछे से बाइक  सवार बदमाशों ने धक्का दिया और बैग छीनकर भाग गए।
विज्ञापन

उधर, कमला नगर में गंगा ज्वेलर्स फर्म के ठीक सामने दुुमुल जिंदल को उनकी मां अनीता और भाई प्रमुल के सामने सात गोलियां मारी गई। उन्हें जीजी नर्सिग में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने पहले अनिता के हाथ से बैग छीना था। लेकिन दुमुल ने हिम्मत दिखाकर बदमाशों से इसे छीन लिया। इस पर बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और फिर हवाई फायर करते भाग निकले। बैग में लाखों रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed