{"_id":"ece9e5abf64145c9518e6e0102047cda","slug":"loot-from-russian-tourist-but-fir-in-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रशियन पर्यटक से पर्स लूट में भी चोरी का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रशियन पर्यटक से पर्स लूट में भी चोरी का मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Tue, 01 Mar 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल देखने आई रशियन पर्यटक से रविवार रात संजय प्लेस में एक्टिवा स्कूटर सवार बदमाशों ने पर्स लूट लिया। टैक्सी चालक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो चालक से ही कई सवाल कर दिए। पुलिस ने इसे चोरी माना और मुकदमा दर्ज नहीं किया। बाद में लखनऊ में तैनात एक पुलिस अधिकारी का फोन आने पर अधिकारी हरकत में आए। तब थाना हरीपर्वत पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया।
रूस की एलेक्जेंडर अल्फेरवा पति के साथ रविवार को ताजमहल देखने आई थीं। वह टैक्सी से रात तकरीबन 8:30 बजे संजय प्लेस में खरीदारी करने पहुंची। वहां एक स्टाल पर आइसक्रीम खाने लगी। तभी स्कूटर सवार दो बदमाश उनके हाथ से पर्स लूटकर ले गए। टैक्सी चालक ने जानकारी सौ नंबर पर दी। सूचना पर आई पुलिस ने चालक से ही कई सवाल किए। उससे वारदात की जानकारी ली और फिर भीड़भाड़ के बीच पर्स लूट की घटना को मानने से इनकार कर दिया। चालक ने टूर आपरेटर को बताया। सूत्रों ने बताया कि आपरेटर के परिचित एक आईपीएस अधिकारी लखनऊ में तैनात हैं। वह आगरा में भी रह चुके हैं। उसने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद अधिकारियों के पास फोन आने पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया। एफआईआर में लिखा है कि पर्स कार में रखा था। किसी ने उसे चोरी कर लिया। उसमें मोबाइल, पासपोर्ट, वीजा, यूएस और भारतीय मुद्रा रखी हुई थी। सीओ हरीपर्वत अनुराग वत्स का कहना है कि चालक से पूछताछ में पर्स चोरी की बात सामने आई है। लूट की बात गलत है। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि घटना कहां पर हुई। जांच की जा रही है।