फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lady teacher forced to lock her daughters due to scoundrel

मनचले के खौफ से बेटियों को ताले में बंद करने को मजबूर हुई टीचर

Tue, 23 May 2017 08:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 23 May 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
lady teacher forced to lock her daughters due to scoundrel
eve teasing
न्यू आगरा के दयालबाग क्षेत्र में एक महिला टीचर अपनी दो बेटियों को ताले में बंद करके घर से बाहर जाती है। वह ऐसा इसलिए करती है क्योंकि उसे खौफ है पड़ोस में रहने वाले मनचले का। उसने धमकी दे रखी है तेजाबी हमले की। 
विज्ञापन


महिला ने मंगलवार को एसएसपी को बताया कि  कक्षा नौ में पढ़ने वाली बेटी के पीछे मनचला पड़ा है। उस पर पहले दोस्ती के लिए दबाव बनाया। इंकार कर दिया तो तेजाब से हमले की धमकी दी। 
विज्ञापन


दूसरी बेटी को भी यही धमकी दे चुका है। उस पर उसने बेटियों को हरियाणा स्थित ननिहाल में भेज दिया था। वहां से कुछ दिन पहले ही लौटी हैं। अब मनचला फिर से धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं। उसका एक दोस्त घर के बिल्कुल पास रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अपनी छत पर कैमरा लगा दिया है। इसे उसके बाथरूम की ओर कर रखा है। वह बहुत परेशान है। पढ़ाने के लिए जाती है, तो बेटियों को ताले में बंद करके जाती है। महिला ने बताया कि उसका पति एक संस्थान में कर्मचारी है। उसे डर रहता है कि मनचला कुछ कर न दे। एसएसपी ने इस मामले में न्यू आगरा थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed