फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kulhadi

पिनाहट में किसान को कुल्हाड़ी से काट डाला

Thu, 11 May 2017 01:17 AM IST
पिनाहट में किसान को कुल्हाड़ी से काट डाला
पिनाहट में किसान को कुल्हाड़ी से काट डाला Updated Thu, 11 May 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
kulhadi
पिनाहट में किसान को कुल्हाड़ी से काट डाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना बसई अरेला के गांव सुताहरी में मंगलवार की रात अपने खेत पर सो रहे एक किसान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। सुबह घटना की सूचना पर एसपीआरए डॉग स्क्वैड के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई गई है।
विज्ञापन

गांव सुताहरी निवासी किसान मोहर सिंह (55) मंगलवार रात को भी अपने खेत पर मूूंग की फसल की रखवाली करने के लिए गए थे। वे वहां चारपाई पर सो रहे थे। तभी हमलावरों ने कुल्हाड़ी काटकर उनकी हत्या कर दी। सुबह जब मोहर सिंह का इकलौता पुत्र प्रेमसिंह खेत पर गया तो वहां चारपाई पर उसके पिता का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। प्रेमसिंह ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में एसपी ग्रामीण रमेश चंद्र गुप्ता और सीओ पिनाहट देवेंद्र सिंह, सर्किल के फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये। बाद में उन्होंने फोरेंसिक और डॉग स्क्वैड को भी मौके पर बुला लिया। टीमों ने हत्या के साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामले की जांच की। मृतक के पुत्र प्रेमसिंह का आरोप है कि दो वर्ष पूर्व गांव के ही रवि ने उसके चचेरे भाई कुलदीप की अहमदाबाद में हत्या कर दी थी। तब वह जेल भी गया है। उसी ने रंजिश के चलते अब उसके पिता की भी हत्या कर दी है। प्रेमसिंह की तहरीर पर पुलिस ने रवि, वीरू पुत्रगण केशव, विजय पुत्र कैलाश और सतीश पुत्र अमर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीओ देवेंद्र सिंह का कहना है कि हत्यारोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


किरावली और खंदौली में मिले युवक के शव
किरावली/खंदौली। गांव वैमन और लोरिया के बीच नहर के पास मंगलवार की रात एक युवक की हत्या कर शव फेंक दिया गया। बुधवार की सुबह शव पड़ा देख इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कागारौल के थाना इंचार्ज रवि त्यागी ने बताया कि शव की शिनाख्त नाहर सिंह (24) पुत्र अशोक कुमार निवासी बसैरी चाहर के रूप में की गई है। परिवारीजनों की तहरीर आने पर मामला दर्ज किया जाएगा।  वहीं, खंदौली में यमुना एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर कार्यरत एक कर्मचारी की मंगलवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतक के हाथों में बिजली का तार लगा हुआ था। रूधांवल मुजफ्फरनगर निवासी फरमान अली पुत्र रजी मोहम्मद काफी समय से टोल प्लाजा पर एआरपीओ के पद पर काम कर रहा था। शाम को कमरे में फरमान अली का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed