फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kishori ka apharan

खंदौली में किशोरी का अपहरण, दो के खिलाफ मुकदमा

Sun, 10 Apr 2016 02:06 AM IST
खंदौली में किशोरी का अपहरण, दो के खिलाफ मुकदमा
खंदौली में किशोरी का अपहरण, दो के खिलाफ मुकदमा Updated Sun, 10 Apr 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
kishori ka apharan
खंदौली में किशोरी का अपहरण, दो के खिलाफ मुकदमा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 जिले में आधी आबादी सुरक्षित नहीं है। तभी तो वे कहीं भी किसी भी गंदी सोच और गंदी नजर रखने वालों की शिकार हो रही हैं। खंदौली के गांव से किशोरी का अपहरण कर लिया गया तो बाह और एत्मादपुर क्षेत्र में भी छेड़छाड़ की घटनाएं हुई। फिलहाल पुलिस ने अपहरण और पास्को के तहत मामला दर्ज कर लिया है लेकिन सवाल आधी आबादी की सुरक्षा का अभी भी वैसे ही बना हुआ है।
विज्ञापन

खंदौली के ग्राम उजरई जाट में गुरुवार शाम एक किशोरी (14) शौच के लिए घर से निकली थी लेकिन वह लौटकर नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद किशोरी के पिता ने शनिवार को थाना खंदौली में पड़ोस के गांव के दो युवकों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव नेकपुर निवासी गुड्डू खां पुत्र मलखान खान और पप्पू खां उनके मकान पर एक माह से राजमिस्त्री का काम कर रहे थे। उन्होंने दोनों युवकों के खिलाफ किशोरी का अपहरण कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज होने के बाद किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों के परिवार के दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

-----
2-
चक्की पर आटा उठाने गई महिला के साथ छेड़छाड़
बाह। क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर एक महिला गांव में ही चक्की पर आटा उठाने गई थी। आटे की पोटली उठाने के बहाने चक्की वाले ने अंदर बुलाकर महिला से अश्लील हरकत कर दी। जब उसने विरोध किया तो पिटाई भी कर दी। चीख-पुकार करने पर पहुुंचे लोगों ने महिला को बचाया। चक्की वाले ने रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी है। महिला ने बाह थाने और एसएसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसओ ने बताया कि मामला रंजिश का है। जांच में छेड़छाड़ जैसा कुछ भी नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


3- 
डाक्टर तक पहुंचाने के बहाने युवती से अश्लील हरकत 
एत्मादपुर। डाक्टर तक पहुंचाने के बहाने दवा कंपनी के एमआर ने कुबेरपुर क्षेत्र में बीमार युवती के साथ अश्लील हरकत कर दी। घटना 30 जनवरी की है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला अब दर्ज किया है। इसके अनुसार राजपुर चुंगी क्षेत्र की युवती की तबियत बिगड़ने पर इलाज के लिए कस्बा की एक महिला डॉक्टर के पास गई थी। वहां मौजूद देवरी रोड स्थित कालोनी निवासी विवेक सिंह ने खुद को एमआर बताते हुए आगरा में अन्य डॉक्टर से इलाज के बहाने ले गया। कुबेरपुर क्षेत्र में जाकर छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे किसान आए तो विवेक भाग गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 


4- 
दो सगी बहनों संग बाइक सवारों ने की छेड़छाड़
एत्मादपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की दो सगी बहनें (क्रमश: 10 और 12 वर्ष) शुक्रवार शाम पास के ही दूसरे गांव से राशन लेकर लौट रही थीं। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोककर छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आते देख दोनों बाइक छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि बालिकाओं के पिता की तहरीर पर यतेंद्र पुत्र कालीचरन और भुवनेश्वर पुत्र प्रमोद कुमार निवासी गढ़ी महासिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके पिता का कहना है कि दोनों युवक एक महीने से बालिकाओं को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed