{"_id":"58af36694f1c1b701cb2462a","slug":"kishori","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बंधक बनाने की सूचना पर कोठे पर छापेमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को बंधक बनाने की सूचना पर कोठे पर छापेमारी

Updated Fri, 24 Feb 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कोतवाली के कश्मीरी बाजार की खास गली में संचालित कोठे में एक किशोरी को देह व्यापार के लिए बंधक बनाने की सूचना पर पुलिस फोर्स ने छापामारी की। एक कोठे से 10 महिलाएं मिलीं। उन्हें थाने लाकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। सीओ कोतवाली राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सूचना की पुष्टि नहीं हो सकी है।
गुरुवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि एक कोठे से किशोरी के चीखने की आवाज आ रही है। उसे बंधक बनाकर देह व्यापार में जबरन धकेला जा रहा है। इस पर सीओ कोतवाली ने थाने की फोर्स, एक संस्था की महिलाएं और डीपीओ के साथ कोठे पर छापा मारा। यहां पर कोई किशोरी नहीं मिली। हालांकि कोठे में दस महिलाएं रह रही थीं। उन्हें थाने लाया गया। उनसे पूछताछ की गई, लेकिन किशोरी के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका।
कोठाें के गेट पर ताला, अंदर चल रहा धंधा
रेस्क्यू फाउंडेशन की ओर से शहर के कश्मीरी बाजार की खास गली में संचालित कोठों पर छापेमारी कराई जा चुकी है। हर बार कोठों पर ताला लग जाता है। स्थानीय लोगाें की मानें तो छापेमारी के दौरान कोठों के गेट पर बाहर ताला लग जाता है। महिलाएं अंदर ही रहती हैं। कई बार ताले तोड़कर भी महिलाओं को बाहर निकाला जा चुका है।
विज्ञापन
छापामारी का भी असर नहीं
कश्मीरी बाजार के कोठे थाना छत्ता और थाना कोतवाली की सीमा में आते हैं। यहां पर दोनों थानों की पुलिस की ओर से कई बार छापा मारा जा चुका है। पुलिस के छापा मारने के कुछ दिन तक तो यह कोठे बंद रहते हैं, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से शुरू हो जाते हैं।