फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kishor ki hattya

कुकर्म के विरोध पर की गई थी किशोर की हत्या

Thu, 24 Nov 2016 11:49 PM IST
कुकर्म के विरोध पर की गई थी किशोर की हत्या
कुकर्म के विरोध पर की गई थी किशोर की हत्या Updated Thu, 24 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
kishor ki hattya
gangrape - फोटो : ANI

विज्ञापन
हरीपर्वत थाना के घटिया आजम खां की नीलकंठ महादेव गली में सोमवार रात कबाड़ी मुकेश राठौर के बेटे शिव कुमार (13) की हत्या कर दिए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा हो जाने का दावा किया है। उसकी हत्या के आरोप में उसके दोस्त रामू उर्फ राम (20) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि रामू ने पहले शिव कुमार के साथ बीयर पी। वह उसके साथ कुकर्म करना चाहता था। उसने विरोध किया तो उसकी जान ले ली।
रामू नगला महादेव का रहने वाला है। उससे की गई पूछताछ के हवाले से पुलिस ने बताया कि वह शिव कुमार को उसके घर के पास ही बगीची में ले गया था। यहां बीयर पीने के बाद उसके साथ कुकर्म करना चाहा। इस पर शिव कुमार चला गया। रामू उसे रास्ते से यह कहकर लाया कि कुकर्म नहीं करेगा। इसके बाद फिर से बीयर पिलाई। फिर से कुकर्म का प्रयास किया तो वह भागने लगा।
विज्ञापन

हरीपर्वत थाना के एसएचओ ने बताया कि शिव कुमार भागकर छत पर चढ़ गया। रामू भी वहीं पहुंच गया। उसने उसे धक्का दे दिया। वह नीचे गिरकर बेहोश हो गया। उसे उठाकर फिर से ऊपर ले गया और पत्थर मारकर सिर फोड़ दिया। उसकी वहीं पर जान निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामू को घटना से थोड़ी देर पहले शिव कुमार के साथ देखा गया था। उसके मोबाइल की लोकेशन भी वहीं की मिली। इस आधार पर उससे पूछताछ की गई। इसी में खुलासा हो गया।
हत्या के बाद रामू बेलनगंज मेें अपने एक दोस्त के पास पहुंचा। उसे पूरी बात बताई। उसने मदद करने से मना कर दिया। रामू ने वहां खाना खाया। इसके बाद वहां से चला गया।

जेल जाने से बचा बेकुसूर परिवार 
आगरा। शिव कुमार की हत्या का खुलासा हो जाने से उसके उन पड़ोसियों ने बड़ी राहत महसूस होगी, जिनके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। इस परिवार का शिव कुमार के परिवार से विवाद चल रहा है। इसी के चलते पूरा परिवार नामजद करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed