फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kisan ki hattya

अछनेरा में पंचायत के बाद किसान की हत्या

Mon, 10 Aug 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 10 Aug 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
kisan ki hattya
 गांव अरदाया में किसान तेज सिंह का शव रविवार सुबह उनके प्लाट में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। घरवालों ने गांव के एक परिवार के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि किसान ने बेटे पर लगे छेड़खानी के आरोप से आहत होकर जान दी है। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

गांव के तेज सिंह के बेटे राजकुमार (45) पर गांव की एक महिला ने तीन दिन पहले छेड़खानी का आरोप लगाया था। छह अगस्त को अछनेरा थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले में शनिवार की शाम को पंचायत हुई। राजकुमार का पुलिस भर्ती में चयन हो गया था। इसको लेकर उसके घरवाले चाहते थे कि मुकदमा खत्म हो जाए वरना लड़के का कैरियर चौपट हो जाएगा। पंचायत में फैसला हुआ कि अगर आरोपी युवक पीड़िता और उसके घरवालों से सार्वजनिक रूप से माफी मांग लेगा तो मुकदमा वापस कराया जाएगा। लेकिन राजकुमार ने माफी मांगने से इनकार कर दिया। इसके बाद पंचायत खत्म हो गई। तेज सिंह गांव के बाहर स्थित अपने प्लाट पर सोने के लिए चले गए। रविवार की सुबह तेज सिंह के परिवारीजन प्लाट पर पहुंचे तो उनका शव पेड़ पर फंदे से झूलता मिला। किसान के परिवारीजनों ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला के परिवारीजनों पर हत्या का आरोप लगाया। गांव के विकलांग युवक लाखन ने देर रात को आरोपियों को प्लाट से बाहर निकलते देखा था। सूचना पर एसपीआरए बबीता साहू, सीओ अछनेरा विजय कुमार मौके पर पहुंचे। इस मामले में मुकेश उर्फ लल्ला, नरेश उर्फ फौजी, बबलू और चंद्रवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हैंगिंग आया है। छानबीन की जा रही है। वहीं गांव में तनाव के चलते पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed