{"_id":"5ce0dce7bdec2207786b96a9","slug":"kidnapped-two-year-old-girl-found-in-box-in-the-neighbor-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी के घर में संदूक में बंद मिली दो साल की मासूम बच्ची, हालत देख परिजनों के उड़े होश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पड़ोसी के घर में संदूक में बंद मिली दो साल की मासूम बच्ची, हालत देख परिजनों के उड़े होश
Sun, 19 May 2019 03:06 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 19 May 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Brandsynario
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मोहल्ले में शनिवार शाम को घर के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची को पड़ोसी युवक उठाकर ले गया। इसके बाद घर के संदूक में बंद करके भाग निकला।
उधर, बच्ची के परिवारीजनों ने उसकी तलाश की। शक होने पर आरोपी के घर की तलाशी के दौरान बच्ची संदूक में बेहोश पड़ी मिली। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना शनिवार शाम तकरीबन सवा चार बजे की है। हरीपर्वत क्षेत्र के मजदूर की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद उसकी मां घर के बाहर आई। बच्ची को न पाकर उसने शोर मचा दिया।

संदूक में बेहोश मिली बच्ची
इस पर परिजन बच्ची को आसपास ही जाने की आशंका पर तलाशने लगे। उनके घर के सामने ही एक टेलर का मकान है। लोगों ने घरों में बच्ची को तलाशना शुरू कर दिया। परिजन टेलर के घर में भी आए।
कमरे में एक संदूक रखा था। उसका ढक्कन आधा खुला था। लोगों ने संदूक में देखा तो बच्ची बेहोश पड़ी थी। बच्ची का हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। उसे कुछ देर बाद होश आ गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बालिका को उसके घर के सामने रहने वाला आनंद नामक युवक उठा ले गया था। वो फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। बच्ची के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी का पत्नी से चल रहा विवाद
पुलिस की जांच में पता चला कि युवक का पत्नी से विवाद चल रहा है। उसके तीन बच्चे भी हैं। मगर, विवाद की वजह से पत्नी छोड़कर चली गई है। वह अपने मायके में फिरोजाबाद रहती है। युवक अकेला रहता है। टेलर का काम भी बंद कर चुका है।
किस इरादे से उठाया?
पुलिस यह पता करने में लगी है कि युवक ने बच्ची को किस इरादे से उठाया था। संदूक में बंद करने की वजह से बच्ची की जान भी जा सकती थी? उसके साथ किसी तरह की गलत हरकत तो युवक ने नहीं की है? इस सब के बारे में पता किया जा रहा है।