फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kidnapped child recovered by police, four arrested in kasganj

पांच लाख की फिरौती के लिए किया मासूम का अपहरण, रिश्तेदार निकला मास्टरमाइंड

Tue, 05 Mar 2019 06:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Mar 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
kidnapped child recovered by police, four arrested in kasganj
मासूम बालक की बरामदगी के संबंध में जानकारी देते पुलिस अधीक्षक

कासगंज जिले में अपहृत चार वर्षीय मासूम बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। उसका अपहरण पांच लाख रुपये की फिरौती के लिए किया गया। पुलिस ने अपहरण के पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वहीं घटना में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किए हैं। पिता के मौसेरे भाई ने साथियों व परिजनों के साथ मिलकर अपहरण की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


पटियाली थाना क्षेत्र के गांव ककराला निवासी अशोक कुमार का चार वर्षीय पुत्र हरेंद्र 21 फरवरी को अचानक लापता हो गया था। हरेंद्र के लापता होने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन आठ दिन के बाद बच्चे की रिहाई के बदले पांच लाख की फिरौती की मांग की गई। 
विज्ञापन


बच्चे के अपहरण की शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ पटियाली, स्वॉट टीम, सर्विलांश टीम और थाना पुलिस की टीमें बनाकर उसकी बरामदगी का लक्ष्य तय किया। पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पकड़े गए आरोप

फिरौती मांगने के लिए मोबाइल के प्रयोग के आधार पर आरोपी पवन पुत्र संतराम निवासी अहरौली की संलिप्तता पाई गई। अपहरणकर्ता पवन बच्चे के पिता का सगा मौसेरा भाई निकला। पुलिस ने पवन को पकड़ लिया तो पूछताछ में राहुल व अन्य लोगों के शामिल होने की बात सामने आई।

आरोपियों ने 21 फरवरी को घर से बालक को अगवा किया। इसके बाद उसे कासगंज के समीपवर्ती गांव अहरौली लाए। यहां पवन की पत्नी नीतू और संजय की पत्नी कमलेश ने बच्चे को रखा। इसके बाद पवन व अन्य आरोपी बालक को अपनी बहन राधारानी निवासी इज्जतनगर के घर ले गए। 

पुलिस को जानकारी मिली कि बच्चे को ट्रेन से अपहरणकर्ता ले जा रहे हैं। उझानी स्टेशन पर चेकिंग चलती देख आरोपी बालक को ट्रेन में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और राधा के घर से बाइक भी बरामद की।

डीआईजी प्रितेंद्र सिंह ने अपहरण की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए 50 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। वहीं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed