फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   khoon

लाटरी संचालक का अपहरण, खून से सनी मिली साइकिल

Thu, 21 Jan 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 21 Jan 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
khoon
बमरौली अहीर निवासी लाटरी संचालक युवक का रहस्यमय तरीके से अपहरण हो गया। उसकी साइकिल और साफी एक खेत में खून से सनी मिली है। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने थाना मलपुरा में अपहरण की तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 गांव बमरौली अहीर निवासी मुरारीलाल (40) पुत्र रमनलाल लाटरी चलाते हैं। वह लाटरी के रुपयों के सिलसिले में मंगलवार शाम को घर से सोहल्ला के लिए निकले थे। देर रात तक वापस नहीं आए तो परिवारीजनों को चिंता हुई। उनकी पत्नी ने फोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इससे पहले भी मुरारीलाल के देर रात घर लौटने के चलते पत्नी ने भी खास ध्यान नहीं किया। बुधवार सुबह दूसरे गांव के खेत में उनकी साइकिल और साफी पड़े होने की जानकारी मिली। इस पर परिवारीजनों मौके पर पहुंच गए। वहां साइकिल का हैंडिल और साफी खून से सनी हुई थी। इससे दहशत में आए परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने साइकिल और साफी को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

-----
पुलिस ने नहीं बुलाई जांच टीमें
पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाना भी उचित नहीं समझा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस ने साइकिल और साफी को कब्जे में ले लिया। वहां बाल भी पड़े थे लेकिन आधुनिक तरीके से तफ्तीश करने की जहमत नहीं उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed