{"_id":"214e321a617e3b09ef830ad86b717ce7","slug":"kheragarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित समाज के वोटों के लिए चलीं गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित समाज के वोटों के लिए चलीं गोलियां
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 28 Nov 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेरागढ़ के ग्राम चीत में देर रात ग्राम प्रधान पद के दावेदार व उनके समर्थक दलित समाज के वोटों में सेंधमारी पर आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से हवाई फायरिंग और पथराव हुआ। किशोर राहुल सहित तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने पर भी पथराव होता रहा। फोर्स के पहुंचने पर दोनों पक्ष अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने देर रात तक दबिशें दीं।
खेरागढ़ संवाददाता के अनुसार, रात करीब साढ़े नौ बजे प्रधान पद के दो दावेदार समर्थकों के साथ वोट मांग रहे थे। इसी दौरान दलित समाज के वोटों पर अपना हक जताते हुए बहस करने लगे। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। चश्मदीदों के अनुसार, कई राउंड फायरिंग भी हुई। दोनों और से पत्थर फिंकाई शुरू हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।