फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   khandoli me bajra beej ka godam seel

खंदौली में बाजरा बीज का गोदाम सील

Sun, 12 Jul 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 12 Jul 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
khandoli me bajra beej ka godam seel
 थाना क्षेत्र के ग्राम पोइया में शनिवार शाम कृषि विभाग की टीम ने एक गोदाम पर छापा मारा। यहां अवैध रूप से बाजरा के हाइब्रिड बीज की पैकिंग होते मिली। टीम ने गोदाम स्वामी सहित एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर गोदाम को सील कर दिया।  बाजरा बीज का सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे गए है। इस गोरखधंधे में कृषि विभाग के अधिकारियों के शामिल होने का भी शक है।
विज्ञापन

न्यू आगरा निवासी किशोर अग्रवाल का खंदौली थाना क्षेत्र के ग्राम पोइया में अरुति एग्रीटैक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम से बीज गोदाम है। जीवनी मंडी आगरा में उनका आफिस बना हुआ है। शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर एग्रीकल्चर के डिप्टी डायरेक्टर केएन राय के नेतृत्व में गोदाम पर छापामार कार्रवाई की गई। छापे के दौरान गोदाम में बाजरा के हाइब्रिड बीज की शंकर सुपर 535 की रेपर में पैकिंग होते मिली। जबकि पैकिंग के लेबल पर पता औरंगाबाद का अंकित था। डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि गोदाम स्वामी के पास हाइब्रिड बीज की पैकिंग करने का कोई लाइसेंस नहीं है। यहां अवैध रूप से बाजरा के बीज की पैकिंग कराई जा रही है। बाजरे का लगभग 50 क्विंटल बीज मौके पर मिला है।  टीम ने गोदाम स्वामी किशोर अग्रवाल और छपाई करने वाले वीके शर्मा को हिरासत में ले लिया है। पैकिंग करने की मशीन और गोदाम को सील कर दिया है। टीम में जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, एसीएम सेकंड अरुण कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन

-------
15 रुपये किलो का बाजरा 400 रुपये किलो में बेचने की थी तैयारी
खंदौली। टीम ने बताया की यहां 15 रुपये प्रति किलो के बाजरे की पैकिंग कर बाजार में 400 रुपये प्रति किलो बेचकर किसानों के साथ ठगी की जा रही है। इस तरह एक किलो पर ही 385 रुपये बचते हैं। टीम ने बाजरा के सैंपल भरे हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कर रहे थे पूर्व कृषि अधिकारी
छापामारी के दौरान कृषि विभाग की टीम यह देखकर चौंक गई कि गोदाम पर आगरा के पूर्व अपर जिला कृषि अधिकारी राजेन्द्र गुप्ता भी बैठे हुए हैं। वे इस समय मेरठ में तैनात हैं। केएन राय ने बताया कि उनसे पूछा गया तो उन्होंने कह दिया कि वे तो ऐसे ही घूमते हुए आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed