{"_id":"8ea809c8f33bfd1ac9b8d2aa4bac3924","slug":"khandoli-loot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंदौली एसओ और एसआई सहित तीन निलंबित ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खंदौली एसओ और एसआई सहित तीन निलंबित
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 03 Jan 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक आफ इंडिया की शाखा में शुक्रवार को 25.66 लाख रुपये की डकैती के मामले में एसओ सहित तीन पुलिस कर्मियों पर गाज गिर गई। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने शनिवार को बैंकों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने के मामले में एसओ अजय कुमार, एसआई गुर प्रसाद और सिपाही मुकेश को निलंबित कर दिया। सदर के एसएसआई अनिल कुमार को एसओ खंदौली बनाया गया है। उधर, पुलिस को एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार बदमाशों के फुटेज मिल गए हैं, लेकिन बदमाशों के चेहरे नहीं आने के कारण यह किसी काम के नहीं हैं।
बता दें, शुक्रवार को बैंक आफ इंडिया में छह बदमाशों ने दिनदहाडे़ डकैती डाली थी। कर्मचारियों और ग्राहकों पर हथियार तानकर बंधक बना लिया था। बदमाश हाथरस रोड की ओर बाइक से भागे थे। एसएसपी ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए चार टीमों को लगाया है। पुलिस ने छह से अधिक लोगों को थाने लाकर पूछताछ की, लेकिन हासिल कुछ नहीं हुआ। पुलिस को शक है कि घटना में किसी की मिलीभगत हो सकती है। शनिवार को पुलिस ने बैंक के पास दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। बैंक के समीप एक कपड़े की दुकान के बाहर लगे कैमरे में दो बाइक पर छह बदमाश जाते दिख रहे हैं। बाइकों पर पीछे बैठे बदमाशों की पीठ पर स्कूल बैग लटका है। मगर, दूरी अधिक होने के कारण बदमाशों को पहचानना काफी मुश्किल है। वहीं पुलिस ने कसबा की तकरीबन छह से अधिक बैंकों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। वहीं सादाबाद हाईवे स्थित गांव बरोस के टोल प्लाजा और यमुना एक्सप्रेस वे के सीसीटीवी कैमरों के भी फुटेज चेक किए। इस घटना के बाद पुलिस की लापरवाही सामने आई थी। एसआई और सिपाही ड्यूटी के बावजूद बैंक में नहीं पहुंचे थे। इसके अलावा एसओ ने भी ध्यान नहीं दिया। इस पर एसएसपी ने तीनों को निलंबित कर दिया।
एक करोड़ की लूट में कोई कार्रवाई नहीं
खंदौली में बैंक डकैती के मामले में भले ही तीन पुलिस कर्मियों पर गाज गिरी, लेकिन कागारौल में पिछले दिनों पशु व्यापारियों से एक करोड़ रुपये की लूट के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। न्यू आगरा की लायर्स कालोनी में यूनिवर्सिटी लिपिक के घर मेें बदमाशों ने डाका डाला था। इसके अलावा एक फैक्ट्री में भी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
मई गांव की तरफ भागे
पुलिस की जांच में सामने आया है कि बदमाश पड़ाव चौराहा से सादाबाद की ओर जाने के बजाय गांव मई रोड की ओर मुड़ गए। इसके बाद उनका पता नहीं चला।
जेल से छूटे अपराधियों की तलाश
पुलिस को शक है कि हाल ही में जेल से जमानत पर छूटकर आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया होगा। ऐसे में पुलिस ने जिला जेल से रिकॉर्ड मांगा है। वहीं आसपास के जिलों की जेलों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। एक टीम इन अपराधियों के बारे में पड़ताल करने में लगी है।
बाइक का नंबर निकला फर्जी
बदमाश दो काली पल्सर से आए थे। इनमें से एक बाइक का नंबर ग्रामीणों ने पुलिस को बताया था। उस नंबर को ट्रेस किया गया तो वह फर्जी निकला। वह नंबर स्कूटी का था।
..तो पुलिस से होता सामना
जिस वक्त बदमाश बैंक में वारदात को अंजाम दे रहे थे, उसी वक्त पुलिस भी गश्त कर रही थी। कपडे़ की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में 03:03 बजे पुलिस की जीप बैंक के सामने से गुजरती नजर आ रही है। वहीं बदमाश 03:23 बजे भागे हैं।
घटना के बाद भी नहीं लिया सबक
आगरा/खंदौली/शमसाबाद/सैंया। बैंक आफ इंडिया में डाके के बाद भी पुलिस प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। शनिवार को बैंकों में चेकिंग तक नहीं की गई। शहर में किसी बैंक में पुलिस ने चेकिंग की जरूरत नहीं समझी। पुलिस भी तैनात नहीं रही। वहीं खंदौली में पंजाब नेशनल बैंक की कैश वैन जब कैश लेकर पहुंची तो सुरक्षा के लिए वैन के पास कोई भी गार्ड मौजूद नहीं था। शमसाबाद में आगरा रोड पर बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, ओरिएंटल बैंक की शाखा है। ये तीनों शाखा आसपास हैं। बैंकों में तैनात गार्ड सुरक्षा के बजाय ग्राहकों के फार्म भरवाने में व्यस्त दिखे। बैंक के बाहर पुलिस कर्मी भी तैनात नहीं थे। वहीं, सैंया में पुलिस ने कुछ बैंकों में जाकर चेकिंग की लेकिन सुरक्षा व्यवस्था लचर ही नजर आई।