फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   khandoli

समझौते के बाद भी संगीन धाराओं में मुकदमा

Thu, 14 Jan 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 14 Jan 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
khandoli
 नादऊ गांव में मंगलवार रात पाइप लाइन फट जाने के बाद दो समुदाय के बीच हुए संघर्ष के मामले में बुधवार को दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी। वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते अपनी तरफ से दोनों पक्षों के कुल 18 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार रात नादऊ निवासी सत्तार पक्ष की पाइप लाइन फट जाने के विवाद में गांव के ही देशराज और पप्पू के बीच विवाद हो गया था। तब दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान हुए संघर्ष में लगभग 15 लोग घायल हुए थे। स्थित बिगड़ते देख पुलिस को सर्किल का फोर्स बुलाना पड़ा था। वहीं, बुधवार को दोनों समुदायों के लोगों ने आपस में समझौता कर लिया लेकिन अधिकारियों के आदेश पर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों समुदायों के सत्तार खां, शाहिद खां, सोनू, जव्वार, मोनू, सनी, जुम्मन, आमीन, पप्पू, शिवराम, नेत्रपाल, सतीश, सुनील, सतेन्द्र, रंजीत, देशराज, धर्मवीर, राजाराम के खिलाफ बलवा जैसी संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने सत्तार खां, शिवराम, नेत्रपाल, सतेंद्र, रंजीत, सुनील, सतीश सहित आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना के दूसरे दिन गांव में पुलिस बल तैनात रहा। इस संबंध में एसओ खंदौली अनिल यादव का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी में पथराव की घटना को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। उन्हीं के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। मुड़ी चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। आठ को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed