{"_id":"586171624f1c1bec14eec2de","slug":"khanan-mafiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन माफिया का वन विभाग की टीम पर हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खनन माफिया का वन विभाग की टीम पर हमला
खनन माफिया का वन विभाग की टीम पर हमला
Updated Tue, 27 Dec 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
chambal river
- फोटो : chambal river
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्राहाट के नौगवां वन ब्लाक में मिट्टी और बालू का अवैध खनन हो रहा है। रविवार की रात बाह और जैतपुर रेंज की वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में छापेमारी हुई तो जेसीबी से आधा दर्जन ट्रैक्टर ट्रालियां भरी जाते मिलीं। वन विभाग की टीम ने एक ट्रैक्टर ट्राली को मौके से पकड़ लिया जबकि अन्य भाग गईं। रास्ते में खनन माफिया ने ट्रैक्टर ट्राली को छुड़ाने के लिए वन विभाग की टीम पर हमला किया। लेकिन बाइक सवार खनन माफिया अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके।
खनन माफिया ने हमला कर ट्रैक्टर ट्राली छुड़ाने की कोशिश की। हाथापाई के दौरान नौगवां निवासी बलीराम को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। जबकि ट्रैक्टर ट्राली के साथ रमेश को पकड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया है। रमेश और बलीराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अवैध खनन का मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। रेंजर केएन सुधीर ने बताया कि वन विभाग की टीम में बृजेश परमार, देवेन्द्र शुक्ला, सुरेन्द्र भदौरिया, सुजान सिंह, अमित कुमार, योगेेश कुमार आदि शामिल रहे। बता दें कि इससे पहले दो खनन माफिया हरे पेड़ और चिड़ियों के घोंसले नष्ट किये जाने पर जेल भेजे थे। रेंजर ने अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही है।