{"_id":"5a8c21654f1c1b1d368bb713","slug":"kasganj-the-young-man-shot-his-girlfriend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आशिक को नागवार गुजरी प्रेमिका की किसी और से शादी, उठाया ये कदम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आशिक को नागवार गुजरी प्रेमिका की किसी और से शादी, उठाया ये कदम
क्राइम डेस्क, अमर उजाला कासगंज
Updated Tue, 20 Feb 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में कासगंज के अमांपुर में एक सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर युवती को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अमांपुर के मोहल्ला कुरैशी निवासी शाकिर का कस्बे की ही दूसरी बस्ती की युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
युवक अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के परिवारीजनों को रिश्ता पसंद नहीं था। मामले की जानकारी पर परिवारीजनों ने युवती की शादी दूसरी जगह तय कर दी।

इसकी जानकारी होने पर शाकिर ने मंगलवार को जाकिर, शमीम और राजू के साथ घर में घुसकर युवती को गोली मार दी और फरार हो गए। घटना के दौरान युवती और उसकी भाभी मौजूद थी। घटना की जानकारी पर परिवारीजन मौके पर पहुंच गए।
पुलिस को सूचना देकर युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से युवती को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। मामले में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी गई।
कोतवाली प्रभारी पहलवान सिंह ने बताया कि युवती की दूसरी जगह शादी तय कर देने पर युवक ने वारदात को अंजाम दिया। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।