{"_id":"5f5e53b68ebc3e5aa70d0284","slug":"kannauj-woman-arrested-for-physical-abuse-a-girl-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कन्नौज की युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगरा में कन्नौज की युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Mon, 14 Sep 2020 01:00 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 14 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कन्नौज की युवती के यौन शोषण के मामले में फरार आरोपी साहिल को रविवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह आगरा से बाहर भागने की फिराक में था। मगर, इससे पहले ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कन्नौज की युवती एक साल से एक कंपनी में नौकरी कर रही है। थाना हरीपर्वत क्षेत्र में किराये पर रहती थी। मंगलवार को युवती ने आरोप लगाया था कि बोदला स्थित राहुल नगर निवासी साहिल ने यौन शोषण किया। वह पहले से शादीशुदा था। विरोध पर धमकी देता था। इससे वह तनाव में आ गई थी।
यह भी पढ़ें- अपहृत किशोरी को नहीं ढूंढ पाई पुलिस, थाने में भाजपा और विहिप कार्यकर्ताओं का हंगामा
विज्ञापन
मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने हंगामा किया था। पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया था। थाना हरीपर्वत के एसएसआई राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी साहिल की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी।

आईएसबीटी से पकड़ा आरोपी
आरोपी के गांव बिचपुरी में भी पुलिस टीम गई थी। वह गांव से फरार हो गया था। रविवार सुबह सूचना मिली कि वह आईएसबीटी आया है। बस से कहीं जाने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को पकड़ लिया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी साहिल ने बताया कि वह लोहे का काम करता है। वह कारीगर है। एक साल पहले युवती से मुलाकात हुई थी। दोनों में दोस्ती हो गई। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।