{"_id":"5f7039d58ebc3e9ba661ba78","slug":"junior-engineer-arrested-for-sexually-abused-the-b-tech-girl-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर बीटेक की छात्रा से दुष्कर्म, गर्भपात कराया, आरोपी इंजीनियर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर बीटेक की छात्रा से दुष्कर्म, गर्भपात कराया, आरोपी इंजीनियर गिरफ्तार
Sun, 27 Sep 2020 12:35 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
पीड़िता (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में बीटेक की छात्रा ने जलकल विभाग के कनिष्ठ अभियन्ता (जेई) पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना हरीपर्वत में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके आधार पर पुलिस ने रविवार को आरोपी जेई को गिरफ्तार कर लिया। वह मथुरा जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन
पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि विक्रम सिंह राज पुत्र सुंदर लाल ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए गए। नवंबर 2019 में छात्रा गर्भवती हो गई तो आरोपी ने पानी में मिलाकर गर्भपात की दवा खिला दी। धोखे से मेरा गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन
छात्रा का आरोप है कि आरोपी जेई के पिता ने शादी कराने का भरोसा दिया, लेकिन उससे शादी नहीं कराई। वे झूठा भरोसा देकर मानसिक शोषण करते आ रहे हैं। आरोपी के बड़े भाई राजकुमार ने पीड़िता का जान से मारने की धमकी दी है। इससे वह दहशत में है।
विज्ञापन
पीड़ित छात्रा के अनुसार मथुरा जिले के रहने वाले आरोपी जेई ने एक साल पहले उससे दोस्ती की। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा था। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।