{"_id":"506f934ff9cb8540d5cc8aaea47ab2fd","slug":"jeweller-murder-in-baah-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहसी लल्ले को भारी पड़ते देख चलाई गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साहसी लल्ले को भारी पड़ते देख चलाई गोली
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 09 Oct 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के सदर बाजार में सराफ से लूटपाट करने आए बदमाशों ने जैतपुर से ही सराफ राजकुमार का पीछा किया था। जब बदमाशों को रास्ते में लूटपाट का मौका नहीं मिला तो वे पीछा करते हुए उनकी दुकान तक पहुंच गए। यहां भी साहसी लल्ले के सामने उनकी दाल नहीं गल सकी और थैला नहीं लूट सके। लल्ले को भारी पड़ता देखकर उन्होंने गोली मार दी। बदमाश दुकान में अपना तमंचा और एक चप्पल भी छोड़ गए।
राजकुमार वर्मा ने बताया कि वह जैतपुर स्थित दुकान को बंद करने के बाद रोजाना ही रोडवेज बस से बाह लौटते थे। नगदी और जेवरात का थैला भी अपने साथ लाते थे। माना जा रहा है कि बदमाश जैतपुर में राजकुमार को लूटना चाहते थे, लेकिन उनके बस में सवार होने के बाद बदमाशों ने बाइक से ही पीछा किया। राजकुमार के दुकान पर आकर बैठते ही बदमाशों ने दुकान में घुसकर लूट का प्रयास किया। लेकिन साहसी लल्ले ने एक बदमाश को दबोचकर जमीन पर गिरा लिया। इसी बीच बदमाश ने तमंचे से गोली चला दी। गोली मारने के बाद पकड़े जाने के डर से बदमाश अपना तमंचा और एक बदमाश अपनी चप्पल भी छोड़ भागे। पुलिस का मानना है कि बदमाशों ने जैतपुर कस्बे से राजकुमार का पीछा किया था। सराफ ने बताया कि बदमाश औसत कद-काठी के थे। उनके चेहरे भी ढके हुए नहीं थे।
इकलौता था लल्ले, मचा कोहराम
बदमाशों से लोहा लेते हुए जान गंवाने वाला लल्ले इकलौता बेटा था। जब शव घर पहुंचा तो सराय मोहल्ले में कोहराम मच गया। लल्ले की मां राममूर्ति देवी और पत्नी मानसी बेसुध हो गईं। पिता राजकुमार का कहना था कि बदमाशों ने उन्हें क्यों नहीं मारा। लल्ले के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
निशाने पर रहे हैं सराफ
कस्बे में सराफ कई साल से निशाने पर हैं। सालभर पहले बबलू जैन को गोली मारकर जेवरात लूटे गए थे। दो साल पहले तहसील के गेट पर रामनिवास वर्मा का थैला लूटा गया था। ढाई साल पहले लूटपाट के बाद सराफा कारोबारी विमल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस इनमें से किसी वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है। इससे व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है।