फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In the new story emerged warrant against Gaga

गागा के खिलाफ वारंट में नई कहानी सामने आई

Thu, 28 Jul 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
In the new story emerged warrant against Gaga
हत्या के मुकदमे में पुलिस ने अभी तक अर्जी ही नहीं दी - फोटो : अमर उजाला
 जूता कारोबारी राजकुमार की हत्या के मामले में नामजद आरोपी स्वदेश वर्मा उर्फ गागा के खिलाफ कोर्ट से मिले वारंट में नई कहानी सामने आई है। कहा जा रहा है कि पुलिस को इसी केस में वारंट मिले हैं। लेकिन अब साफ हुआ है कि वारंट हत्या में नहीं, चौथ वसूली के मामले में मिले हैं, जो बाद में दर्ज कराया गया। पहले से दर्ज हत्या के केस में तो पुलिस ने अभी तक कोर्ट में अर्जी ही नहीं दी   है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि राजकुमार की हत्या मामले में पुलिस ने अभी तक साक्ष्य ही नहीं जुटाए हैं। इसमें गागा पर साजिश रचने का आरोप है। इस केस के एक महीने बाद राजकुमार के भाई ने चौथ वसूली की जो रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उसमें गागा के वारंट मिले हैं। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई है। अभी तक उसका कोई सुराग भी पुलिस नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

हत्या मामले में सराफ संजीव रस्तोगी भी आरोपी है। उसकी मेडिकल रिपोर्ट के बारे में पुलिस ने फिर से जानकारी की है। उसके ठीक होने का इंतजार है। इसके बाद ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गागा के साथियों के पते नहीं मिले
आगरा। चौथ वसूली के मामले में गागा और संजीव के अलावा चार और आरोपी हैं। इनमें एक महिला भी है। ये सभी संजीव और गागा के परिवारीजन और करीबी लोग बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इनके अभी तक पते ट्रेस नहीं हो पाए हैं। इसके चलते इस केस में गागा के अलावा किसी और के वारंट के लिए कोर्ट में अर्जी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed