फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In the game of marbles fight, teenager's death

कंचे के खेल में झगड़ा, किशोर की मौत

Fri, 22 Jan 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 22 Jan 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
In the game of marbles fight, teenager's death
सदर के बागराजपुर में गुरुवार सुबह कंचे खेलने के दौरान बच्चों में हुए मामूली झगड़े में 14 वर्षीय मोनू की मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिवारीजनों ने जमकर हंगामा काटा। आरोपी एक बालक और उसके किशोर भाई की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर आई पुलिस ने समझाबुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

बागराजपुर स्थित ज्योति नगर निवासी रुई धुनाई मजदूर मुकेश कुशवाहा का 14 वर्षीय बेटा मोनू सुबह तकरीबन नौ बजे घर के बाहर कंचे खेल रहा था। उसके साथ दीपक पुत्र गुड्डू और लाला पुत्र दाऊदयाल भी खेल रहे थे। तभी पड़ोस का रहने वाला 12 वर्षीय बालक और उसका भाई भी खेलने पहुंच गया। बालक कंचे लेकर जाने लगा। इस पर उसको मोनू ने रोका। आरोप है कि दोनों में झगड़ा होने लगा। इस दौरान बालक ने मोनू को ईंट मार दी, जो उसके गुप्तांग पर लगी। इससे मोनू गिर पड़ा। घटना के बाद सभी बच्चे भाग गए। इसकी जानकारी पर मोनू के परिवार वाले पहुंचे। वह मोनू को लेकर अस्पताल गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवारीजन शव घर ले आए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर थाना सदर की पुलिस फोर्स पहुंच गई। परिवारीजनों ने आरोपी बच्चों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। इसके बाद पुलिस ने बच्चों से घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर राजा सिंह ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों की तहरीर पर बालक, उसके भाई और पिता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम
मामूली झगड़े में मोनू की जान चली गई। वह पांच भाई-बहन में दूसरे नंबर का था। बेटे की मौत से मां गुड़िया का रो-रोकर बुरा हाल था। उनके आंसू नहीं रुक रहे हैं। मोनू शहीद नगर स्थित माता बैकुंठी देवी पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता के घर का गार्ड है बालक का पिता
बालक का पिता शहीद नगर में रहने वाले एक सपा नेता के घर का गार्ड है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह रात की ड्यूटी कर घर लौटा था। तभी बच्चों में मामूली झगड़ा हो गया। इससे मोनू की ईंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed