फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   in etah woman was forced to drink the acid before attack

पिलाने में नाकाम रहे तो महिला के चेहरे पर फेंक दिया एसिड

Sat, 17 Jun 2017 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
ब्यूरो/अमर उजाला एटा Updated Sat, 17 Jun 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
in etah woman was forced to drink the acid before attack
सरला - फोटो : अमर उजाला
जेल में बंद पति से मुलाकात करके लौट रही महिला पर एसिड फेंकने के मामले में एक खौफनाक बात सामने आई है। महिला का आरोप है कि तेजाब हमले से पहले आरोपियों ने उसे तेजाब पिलाने की कोशिश की। इसमें नाकाम रहे तो चेहरे और शरीर पर एसिड फेंककर झुलसा दिया। पीड़िता के बेटे ने थाना सकीट में दो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


बता दें कि थाना सकीट क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी सरला पत्नी उदयवीर शुक्रवार को इटावा जेल में बंद पति से मिलने गई थी। मुलाकात के बाद सकीट से ट्रैक्टर में बैठ घर जा रही थी। नगला टिकुरिया के पास ट्रैक्टर से उतरते ही पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार दो लोगों ने उसे पकड़ लिया। पीड़ित महिला सरला का आरोप है कि बाइक सवारों ने पहले उसे तेजाब पिलाने की कोशिश की। 
विज्ञापन


जब तेजाब पिलाने में नाकाम रहने और शोर मचाने पर लोगों को आता देख दोनों ने तेजाब उसके शरीर पर फेंक कर फरार हो गए। तेजाब से शरीर झुलसते ही महिला गिर गई और वहां से गुजर रहे लोगों ने परिवारीजनों को सूचना दी। परिवारीजनों ने देर रात महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर सकीट पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के बेटे अर्जुन कुमार ने थाना सकीट में राकेश पुत्र मुंशीलाल और उसके चाचा साहब सिंह निवासी सरलापुर थाना फफूंद औरेया के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ सकीट ने कहा रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में एक टीम औरैया भेजी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed