फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal weapons brought in by filling the sack of straw

भूसे की बोरी में भरकर लाए अवैध हथियार

Fri, 03 Feb 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Fri, 03 Feb 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Illegal weapons brought in by filling the sack of straw
चार राइफल, 11 तमंचे और एक पौना के साथ पकड़ा एक आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में अवैध शस्त्रों की डिमांड बढ़ गई है। आगरा और आस-पास के जिलों में बड़ी मात्रा में हथियार सप्लाई किए जा रहे हैं। हरीपर्वत पुलिस ने बुधवार रात को हथियार बनाकर सप्लाई करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वह भूसे की बोरी में बाइक पर अवैध हथियारों को रखकर लाया था। पुलिस ने मुखबिर की मदद से उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

थाना हरीपर्वत के इंस्पेक्टर ने बताया कि अभियुक्त रामशंकर दुबे निवासी अलीपुर, किशनी, मैनपुरी है। उसे रिंग रोड स्थित शगुन पैलेस के पास से घेराबंदी के बाद पकड़ा गया। उसकी बाइक पर बंधे एक बोरे में भूसा भरा हुआ था इसको चेक किया गया। उसमें 315 बोर की सिंगल शॉट रायफल चार, 12 बोर का एक पौना, 315 बोर के दस तमंचे, 12 बोर का एक तमंचा और शस्त्र बनाने का सामान बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फर्रुखाबाद और मैनपुरी की सीमा पर यमुना किनारे जंगल में हथियार बनाने की फैक्ट्री चलाता है। फ्रीगंज क्षेत्र में कुछ मकानों के पीछे नाले के पास प्लास्टिक की झोपड़ी बनाकर ठिकाना बना लेता। वह ऑन डिमांड हथियार लेकर आता है।
विज्ञापन

चुनाव में दहशत फैलाने की कोशिश
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चुनाव से पहले आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद और आस-पास के जिलों में हथियारों की डिमांड बढ़ गई है। फ्रीगंज के ही एक व्यक्ति ने हथियार मंगाए थे। उसने तमंचे बनवाने की भी बात कही थी। वह हथियार बाइक से लेकर जाकर उसे सौंप देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सस्ते में करते हैं हथियार की बिक्री
पुलिस ने बताया कि आरोपी अवैध हथियार की बिक्री बहुत सस्ते रेट में करता है। 315 बोर की रायफल 10 हजार से 25 हजार तक में बेचते हैं। वहीं 12 बोर की बंदूक को पांच हजार में। वहीं तमंचे तीन से पांच हजार में और डबल फायर का तमंचा नौ हजार में बेचता है। हथियार को बिकवाने वाले को 500 से एक हजार का कमीशन देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed