फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   illegal marriage stopped by police in kasganj

शादी की 'हैट्रिक' से पहले पहुंच गई पुलिस, बरात छोड़ भागा दूल्हा

Mon, 03 Jul 2017 09:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला कासगंज
ब्यूरो/ अमर उजाला कासगंज Updated Mon, 03 Jul 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
illegal marriage stopped by police in kasganj
शादी टूटी - फोटो : SELF
एक युवक के तीसरी शादी रचने का मामला सामने आया। पुलिस ने इस शादी को तो रुकवा दिया लेकिन दूल्हा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने दूल्हा पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि प्रमोद पुत्र विजय पाल निवासी परोली सलेमपुर बुलंदशहर एक निजी कंपनी में मोबाइल टावर पर काम करता है। उसने अपनी पहली शादी दिल्ली में रहने वाली युवती कविता से की। उसने कविता को तलाक दे दिया। इसके बाद उसने वर्ष 2014 में विनीता पुत्री रामपाल निवासी रामधार बुलंदशहर से शादी की। 
विज्ञापन


पति-पत्नी के बीच अनबन रहने लगी। जब विनीता गर्भवती थी तभी उसे घर से निकाल दिया। उसने मामला कोर्ट में दायर कर दिया। तब से आज तक मामला कोर्ट में लंबित है। इस बीच महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। उसने किसी बिचौलिए के माध्यम से गुमराह करके सोरों के रायपुर पटना से रिश्ता तय कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को विवाह कार्यक्रम पन्नालाल धर्मशाला में निर्धारित हुआ। बारात रात करीब 10 बजे पहुंची। इस बात की भनक विनीता व उसके परिवारीजनों को लग गई। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।


पुलिस ने शादी की रस्म को रुकवा दिया, लेकिन इस बीच मौका देखकर दुल्हा फरार हो गया। पुलिस ने उसके पिता विजय, के अलावा रिश्तेदार मदन पुत्र श्यौराज, शिशुपाल पुत्र नेतराम निवासी पलरा झार बुलंदशहर को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed