{"_id":"57f7eda74f1c1b255226fe74","slug":"if-it-s-not-the-fourth-tacked-on-saraf","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथ न देने पर सराफ पर हमला बोला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौथ न देने पर सराफ पर हमला बोला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
फिरौती
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरी रोड सराफा कमेटी के अध्यक्ष सोनू वर्मा की दुकान पर शुक्रवार दोपहर हमला बोल दिया गया। उनके भाई गौरव वर्मा की पिटाई की गई। दुकान से 21 हजार रुपये और 70 ग्राम सोना लूट का भी आरोप है। सोनू का कहना है कि वारदात को दबंगों ने अंजाम दिया है। वह 30 सितंबर को चौथ वसूली केस में ही जेल से छूटे हैं। तभी से धमकी दे रहे थे। उधर वारदात के बाद पुलिस ने सोनू की दुकान पर पिकेट लगा दी। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
किनारी बाजार के रहने वाले सोनू वर्मा ने बताया कि उन पर चौथ वसूली के लिए लंबे समय से दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने देवू, मोनू यादव, राजू नेहरा के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया था। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया था। हाल ही में जेल से छूटे हैं। जेल से आते ही फिर से चौथ वसूली की धमकी देने लगे। पुराने केस में समझौते का दबाव भी बना रहे थे। इसमें कामयाबी न मिलने पर हमला बोल दिया। दुकान में तोड़फोड़ भी कर गए हैं। आस पास के लोगों के आने पर भाग खड़े हुए।
उधर सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इन लोगों के खिलाफ चौथ वसूली, हमला करने और लूटपाट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। सीओ सदर असीम चौधरी ने बताया कि मोनू यादव नाम का आरोपी पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उधर, इस वारदात पर देवरी रोड के व्यापारियों ने गुस्सा जाहिर किया है। उनका कहना है कि पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे रही है।