फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ice Factory leakage of ammonia gas, scattering

आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, हड़कंप

Mon, 29 Jun 2015 02:23 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला आगरा
ब्यूूराे, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 29 Jun 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
Ice Factory leakage of ammonia gas, scattering
यमुना ब्रिज स्टेशन रोड स्थित शांति आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप मच गया। आसपास के घरों से लोग बाहर निकल आए। सांस लेने में तकलीफ होने पर फैक्ट्री से दूर जाकर खड़े हो गए। इस दौरान एक बुजुर्ग बेहोश हो गया। स्थिति बिगड़ते देख फैक्ट्री मालिक अशोक बाबू और दिनेश बाबू भाग गए। बाद में क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। किसी तरह सिलेंडर बंद कर हालात काबू में किए। पुलिस ने दो कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

घटना रविवार शाम चार बजे की है। आसपास के लोगों ने बताया कि उन्हें अचानक तीक्ष्ण दुर्गंध आने लगी। घराें से बाहर आए तो पास की आइस फैक्ट्री में शोरगुल हो रहा था। पता चला अमोनिया से भरे दो सिलेंडर लीक हो गए थे, जिन्हें मजदूर ठीक करने का प्रयास कर रहे थे। कुछ देर बाद ही हालात बेकाबू हो गए। सांस लेने में तकलीफ और आंखाें में जलन होने पर फैक्ट्री से दूर चले गए। बच्चाें और बुजुर्गों की हालत ज्यादा खराब हो गई। दमकलकर्मियों ने सिलेंडर को बंद किया। इस बीच मुख्य अग्निशमन अधिकारी जसवीर सिंह पहुंचे। उन्होंने सिलेंडर की जांच की। पुलिस ने बताया कि फैक्टरी मालिक अशोक और दिनेश स्टेशन रोड निवासी हैं।
विज्ञापन

घनी बस्ती में है फैक्टरी
फैक्ट्री करीब 30 वर्षों से घनी बस्ती के बीच संचालित है। स्थानीय लोग बताते हैं कि आठ साल पहले भी ऐसा ही हादसा हो चुका है। कई बार संबंधित विभाग से इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग हुआ बेहोश
फैक्ट्री के पास बुजुर्ग ओमप्रकाश बाहर बैठे हुए थे। गैस रिसव से उनको चक्कर आए और गिर पड़े। उनके बेटे अभिषेक ने बताया कि अभी पिता की हालत सामान्य नहीं हुई है। अर्द्धबेहोशी की हालत में हैं।

फैक्ट्री में सुरक्षा पर ध्यान नहीं
फैक्ट्री में सुरक्षा पर ध्यान नहीं रखा गया है। सिलेंडर का रखरखाव ठीक ढंग से नहीं हो रहा है। पास में ही बिजली के उपकरण लगा रखे हैं। कबाड़ लोहा भी पड़ा है। ऐसे में शार्ट सर्किट होने से करंट फैलने की पूरी संभावना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed