फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband wife arrested in mathura for drug smuggling

नशे का सौदागर है पूरा परिवार, पुलिस के हाथ आई केवल तस्कर की पत्नी

Wed, 02 Aug 2017 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 02 Aug 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
husband wife arrested in mathura for drug smuggling
पीसी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने नवनीत नगर में सोमवार की रात ड्रग्स के धंधेबाज जावेद के घर छापेमारी की। घर से 11 लाख रुपये की नकदी, भारी मात्रा में गांजा, 26 मोबाइल बरामद होने का दावा है। पुलिस ने जावेद की पत्नी को भी धरदबोचा। जबकि धंधेबाज और उसका बेटा भाग निकला। 
विज्ञापन


कृष्णानगर के नवनीत नगर में मादक पदार्थों की सप्लाई की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात छापा मारा।  पुलिस को देखते ही जावेद और उसका बेटा सद्दाम भाग निकले। पुलिस ने उसकी पत्नी नसीमा को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली प्रभारी डीएन मिश्रा ने जावेद और उसका मादक पदार्थों की तस्करी में काफी दिनों से संलिप्त है। 14 अप्रैल 2017 को भी कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ बेचने के आरोप में जावेद को गिरफ्तार किया था। दो माह बाद जून में वह जेल से रिहा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ ने बताया कि दिल्ली एवं हरियाणा के पलवल, होडल से मादक पदार्थों की बड़ी खेप लाकर जावेद मांग पर मथुरा समेत आसपास के जनपद हाथरस, अलीगढ़ एवं भरतपुर में सप्लाई भी करता था। इसमें गांजा, चरस एवं अफीम हुआ करती थी। फरार तस्कर पर एक दर्जन मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed