{"_id":"5980ae5c4f1c1be03b8b45e3","slug":"husband-wife-arrested-in-mathura-for-drug-smuggling","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे का सौदागर है पूरा परिवार, पुलिस के हाथ आई केवल तस्कर की पत्नी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे का सौदागर है पूरा परिवार, पुलिस के हाथ आई केवल तस्कर की पत्नी
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 02 Aug 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
पीसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने नवनीत नगर में सोमवार की रात ड्रग्स के धंधेबाज जावेद के घर छापेमारी की। घर से 11 लाख रुपये की नकदी, भारी मात्रा में गांजा, 26 मोबाइल बरामद होने का दावा है। पुलिस ने जावेद की पत्नी को भी धरदबोचा। जबकि धंधेबाज और उसका बेटा भाग निकला।
कृष्णानगर के नवनीत नगर में मादक पदार्थों की सप्लाई की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात छापा मारा। पुलिस को देखते ही जावेद और उसका बेटा सद्दाम भाग निकले। पुलिस ने उसकी पत्नी नसीमा को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली प्रभारी डीएन मिश्रा ने जावेद और उसका मादक पदार्थों की तस्करी में काफी दिनों से संलिप्त है। 14 अप्रैल 2017 को भी कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ बेचने के आरोप में जावेद को गिरफ्तार किया था। दो माह बाद जून में वह जेल से रिहा हुआ था।
विज्ञापन
सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ ने बताया कि दिल्ली एवं हरियाणा के पलवल, होडल से मादक पदार्थों की बड़ी खेप लाकर जावेद मांग पर मथुरा समेत आसपास के जनपद हाथरस, अलीगढ़ एवं भरतपुर में सप्लाई भी करता था। इसमें गांजा, चरस एवं अफीम हुआ करती थी। फरार तस्कर पर एक दर्जन मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।