{"_id":"5c9effe9bdec2213e3055042","slug":"husband-killed-wife-for-not-paying-money-for-drinking-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: शराब के लिए रुपये न देने पर पीट पीटकर पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिरोजाबाद: शराब के लिए रुपये न देने पर पीट पीटकर पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार
Sat, 30 Mar 2019 11:04 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले में पत्नी द्वारा शराब पीने से रोकना पति को नागवार गुजरा। आपा खो चुके पति ने पत्नी को घर में दरवाजा बंदकर डंडे से बुरी तरह पीटा। पत्नी गुहार लगाती रही, लेकिन पति ने पीट पीटकर अधमरा कर दिया।
पिटाई से घायल महिला को परिजनो उपचार के लिए आगरा ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। घटना के बाद पति बच्चों सहित फरार हो गया।
थाना नगला सिंघी के गांव ठार गंगाराम निवासी सत्यपाल शराब पीने का आदी है। शुक्रवार शाम पांच बजे वो शराब पीकर घर आया तो पत्नी शकुंतला देवी (30) ने समझाया। उसे यह नागवार गुजरा।

कमरे में बंद कर पत्नी को पीटा
सत्यपाल ने पत्नी को घर में बंद किया और डंडे से पीटने लगा। शकुंतला चीखती रही और बेरहम पति उसे तब तक पीटता रहा जब तक उसकी चीखें बंद नहीं हो गईं। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला।
काफी देर बाद उसने दरवाजा खोला। घायल शकुंतला देवी को परिजन आगरा उपचार के लिए ले गए। लेकिन तब तक शकुंतला ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर लौट आए और ताला लगाकर बच्चों सहित फरार हो गए।
सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। मृतका के चार बच्चे खुशबू (8), आशीष कुमार (6), सुमिन कुमार (4) व कुमारी सुमिरन (3) हैं। मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए विवाहिता का शनिवार सायं अंतिम संस्कार कर दिया।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है, यदि मायका पक्ष तहरीर देता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।