{"_id":"59bfd67d4f1c1bb5688b5422","slug":"husband-in-mainpuri-forced-to-stop-study-of-wife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटी को अब और पढ़ाया तो नहीं ले जाएंगे ससुराल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी को अब और पढ़ाया तो नहीं ले जाएंगे ससुराल
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
Updated Mon, 18 Sep 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
dowry
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के बाद मायके वालों की मदद से अपने पैरों पर खड़ा होने की तैयारी कर रही विवाहिता के सामने ससुरालवालों ने शर्त रख दी है। उनका कहना है कि अब अगर बेटी को पढ़ाया तो वे उसे ससुराल नहीं ले जाएंगे। पढ़ाई में जो रुपया खर्च होगा वो हमें दहेज में दे दो।
बताया गया है कि मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के गांव ललूपुर निवासी देवेंद्र कुमार ने अपनी पुत्री शालिनी की शादी 14 फरवरी 2014 को निधौली रोड निवासी युवक से की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराली वाले दहेज में एक प्लाट और पांच लाख रुपये नकद देने की मांग करने लगे।
नहीं दिया तो उन्होंने शालिनी का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। मायके वालों का कहना है कि जब वह अगस्त 2017 में ससुरालवालों को समझाने गए तो उन्होंने किसी भी नहीं सुनी। बेटी मायके आ गई और यहां उसने अपनी पढ़ाई जारी रखी।

पति और ससुरालीजन आए गांव
इस पर उसका पति और ससुरालीजन गांव ललूपुर आए। उन्होंने साफ कह दिया कि पहले तो शालिनी की पढ़ाई बंद कराओ। उन्हें पांच लाख रुपये नकद और एटा में प्लाट दिलाओ तभी वो शालिनी को ससुराल ले जाएंगे।
इसके बाद सभी लोग वहां से चले गए। मामले में देवेंद्र ने थाने में तहरीर देकर अपनी बेटी के पति और ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
इसके बाद सभी लोग वहां से चले गए। मामले में देवेंद्र ने थाने में तहरीर देकर अपनी बेटी के पति और ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।