फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband fraudulently divorced and sexual abused wife in agra

पति ने धोखे से लिया तलाक, फिर किया दुष्कर्म, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

Fri, 11 Sep 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Sep 2020 12:02 AM IST
सार

  • थाना सदर में पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा, सीसीटीवी फुटेज को बनाया आधार 

विज्ञापन
Husband fraudulently divorced and sexual abused wife in agra
पीड़िता (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

आगरा के थाना सदर में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि पति ने धोखे से उससे तलाक ले लिया। इसके बाद भी उसे अपने साथ रखा। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाजार और घुमाने के लिए भी लेकर जाता था। इसके सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


महिला की शादी 30 अप्रैल 2012 में खटीक पाड़ा निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि पति ने तीन अप्रैल 2018 को कोर्ट में तलाक का केस डाला। नोटिस घर तक नहीं आने दिए। वह कोर्ट में हाजिर नहीं हो सकी। 24 अप्रैल, 2019 एकपक्षीय फैसला पति के हक में हो गया। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- होटल के कमरे में दोस्त के साथ मिली पत्नी, पति ने चप्पल से पीटा, खूब हुआ हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तलाक के बावजूद पति महिला को अपने साथ रखा। कई बार उसे बाजार ले गया। होटल में खाना खाने और घूमने भी जाते रहे। उसके पास सीसीटीवी कैमरों के फुटेज हैं। गोपालपुरा में पति किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। कुछ दिन पहले वहां उसे छोड़कर चला गया। तलाक होने पर भी पति शारीरिक संबंध बनाता रहा, जबकि वह कानूनन उसकी पत्नी नहीं रही थी। यह दुष्कर्म है। 

यह भी पढ़ें- यूपी : थाने के समीप दिनदहाड़े बीच सड़क पर व्यापारी की हत्या, सगे भांजों ने की वारदात

थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार का कहना है कि पति ने महिला से धोखे से तलाक लिया था। इसके बाद भी उसको साथ मेंरख रहा था। महिला की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। विवेचना की जा रही है। महिला के पास सीसीटीवी कैमरों के फुटेज हैं।



अपने शहर की खबर से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed