{"_id":"5f5a2c25e1eb6d196c219d8a","slug":"husband-caught-wife-with-his-friend-in-the-hotel-room-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होटल के कमरे में दोस्त के साथ मिली पत्नी, गुस्साए पति ने चप्पल से पीटा, और फिर...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
होटल के कमरे में दोस्त के साथ मिली पत्नी, गुस्साए पति ने चप्पल से पीटा, और फिर...
Fri, 11 Sep 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:03 AM IST
सार
- ताजगंंज क्षेत्र का मामला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, परिजनों का कार्रवाई से इंकार
विज्ञापन
पति ने पत्नी को चप्पल से पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के ताजगंज क्षेत्र के एक होटल में गुरुवार को एक युवती अपने पति के दोस्त साथ पहुंच गई। पति को पत्नी के संबंध की भनक पहले से थी। जब उसे पता चला कि होटल में पत्नी है तो वह भी वहां पहुंच गया।
विज्ञापन
दोस्त तो भाग गया, लेकिन पति ने पत्नी को चप्पल से पीट दिया। हंगामा होने पर पुलिस पहुंच गई। मामला चौकी तक पहुंचा, लेकिन दोनों के परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
थाना ताजगंज की बसई पुलिस चौकी क्षेत्र में होटल अंबिका पैलेस है। गुरुवार दोपहर को ताजगंज क्षेत्र के एक गांव की महिला एक युवक के साथ इस होटल में आई थी। दोनों ने कमरा लिया। इसके बाद कमरे में चले गए।
विज्ञापन
कुछ देर बाद महिला का पति आ गया। वह सीधा कमरे में चला गया। महिला बेड पर बैठी थी। महिला के पति के आने से पहले युवक भाग गया। वह महिला के पति का दोस्त था। पति-पत्नी में विवाद हो गया। इस पर पति ने पत्नी की चप्पल से पिटाई लगा दी।
पुलिस को लिखकर दिया- नहीं चाहते कार्रवाई
होटल में हंगामा होने पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को बसई चौकी पर ले आई। बाद में मायका और ससुराल पक्ष के लोगों को बुलाया गया। दोनों में काफी देर तक बातचीत होती रही।
दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। बाद में तय हुआ कि कोई शिकायत नहीं करेगा। इस पर पुलिस को लिखकर दिया कि कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। होटल में मारपीट का 13 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इसमें पति पत्नी को दो बार चप्पल से मारता नजर आ रहा है। पत्नी पिटाई का विरोध कर रही है। ताजगंज थाना के एसआई मनोज पंवार ने बताया कि दोनों ने शिकायत नहीं की है। अगर, शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। बाद में तय हुआ कि कोई शिकायत नहीं करेगा। इस पर पुलिस को लिखकर दिया कि कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। होटल में मारपीट का 13 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इसमें पति पत्नी को दो बार चप्पल से मारता नजर आ रहा है। पत्नी पिटाई का विरोध कर रही है। ताजगंज थाना के एसआई मनोज पंवार ने बताया कि दोनों ने शिकायत नहीं की है। अगर, शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।