{"_id":"5cca6ae5bdec22071212bd3e","slug":"husband-acid-attack-on-wife-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दाल में तड़का लगाया तो पत्नी पर डाल दिया तेजाब, पुलिस ने आरोपी पति को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दाल में तड़का लगाया तो पत्नी पर डाल दिया तेजाब, पुलिस ने आरोपी पति को भेजा जेल
Thu, 02 May 2019 04:10 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 02 May 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सब्जी और दाल में तड़का लगाने को लेकर हुए झगड़े में पति ने पत्नी पर तेजाब डाल दिया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। इसके उसे जेल भेज दिया।
मूलरूप से फतेहपुर निवासी निशा वर्मा पुत्री विजय की शादी चार साल पहले नगला गूलर, बोदला सराय निवासी मुकेश वर्मा के साथ सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई थी। मुकेश चांदी कारीगर है। रविवार को पति ने निशा पर तेजाब डाल दिया था।
निशा को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पति मुकेश और उसके कारखाना मालिक मोनू अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि पति दहेज की मांग करता था। इसलिए यह घटना की। बुधवार को मुकेश को गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी पर करता था शक
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार सिंह के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वो पत्नी पर बेवजह शक करता है। इसको लेकर शादी के बाद से दोनों के बीच झगड़ा होता था। मुकेश को चिकनपॉक्स हो गया था।
मुकेश ने बताया कि डाक्टर ने घर में दाल और सब्जी में तड़का लगाने से मना किया था। घटना वाले दिन जब वह घर आया तो पत्नी सब्जी में तेल का तड़का लगा रही थी। यह देखकर उसने पत्नी से पूछा। इसको लेकर विवाद हो गया।
मुकेश ने निशा को पीट दिया। इतना गुस्से में आया कि घर में चांदी साफ करने के लिए रखा तेजाब निशा पर उड़ेल दिया। इसके बाद भाग गया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

तेजाब बेचने वाले दुकानदार की तलाश
आरोपी मुकेश ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि जगदीशपुरा क्षेत्र के चांदी कारखाना मालिक चांदी साफ करने के लिए तेजाब दुकानों से खरीदकर लाते हैं। मुकेश के कारखाना में भी बैनारा फैक्टरी के पास के मोहल्ले से तेजाब आता है।
पुलिस दुकान पर गई। मगर, दुकान बंद मिली। इंस्पेक्टर ने बताया कि दुकानदार के बारे में पड़ताल की जा रही है। वह किस तरह से तेजाब की बिक्री कर रहा है। नियमानुसार तेजाब की बिक्री के लिए प्रशासन से अनुमति आवश्यक है।
इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। कृपया अपनी कीमती राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें।