फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hooligans shoot policeman

सदर में बदमाशों ने सिपाही को गोली मारी

Tue, 01 Mar 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अागरा
अमर उजाला ब्यूरो, अागरा Updated Tue, 01 Mar 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
hooligans shoot policeman
सदर के डिफेंस कॉलोनी में स्कॉर्पियों को रोकने का प्रयास करने पर बदमाशों ने एक सिपाही को गोली मार दी। गोली मारकर बदमाश भाग निकले। घायल सिपाही को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी होने पर आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया। देर रात बदमाशों की घेराबंदी जारी रही।
विज्ञापन


सदर के डिफेंस कॉलोनी फेज वन स्थित एक गली में एसआई मोहर सिंह दो सिपाहियों के साथ ड्यूटी पर थे। चीता मोबाइल के सिपाही दिनेश, उपेंद्र  (10.1) और अखिलेश, अवधेश  (10.1 )उनके पीछे थे। इसी दौरान डिफेंस कॉलोनी फेज वन की गली से हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियों आती हुई दिखी। पुलिस के सिपाहियों ने कार को रोकने का इशारा किया तो बदमाशों ने स्पीड बढ़ा दी और कार नौलक्खा रोड की ओर ले गए। कार में बदमाश सवार होने की आशंका पर वायरलेस पर सूचना कर दी। इसके साथ ही एक जीप और दो चीता मोबाइल के सिपाही बाइक से कार के पीछे लग गए। पुलिस को पीछे आता देख बदमाश नौलक्खा में बैरियर तोड़कर कार को माल रोड की ओर ले गए। वहीं पीछे से आ रही जीप बैरियर टूटने की वजह से फंस गई। चीता मोबाइल के सिपाही कार के पीछे लगे रहे। फूल सैय्यद के पास चीता मोबाइल के सिपाहियों ने कार को घेर लिया। इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें सिपाही दिनेश के जांघ में गोली लग गई। फायरिंग करते ही बदमाश फतेहाबाद रोड की ओर भाग निकले। घायल सिपाही को दिल्ली गेट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की जानकारी होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ असीम चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन


गोकश हो सकते है कार सवार
आशंका जताई जा रही है कि कार में सवार बदमाश गोकस हो सकते हैं। पुलिस के इशारा देने पर पकड़े जाने के डर से वह कार लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed