{"_id":"597070414f1c1bde618b4865","slug":"home-guard-in-agra-caught-thief-running-on-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड ने दिखाई चीते से फुर्ती, लुटेरे को बाइक से खींच दबोचा और बचा लिए 1.50 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमगार्ड ने दिखाई चीते से फुर्ती, लुटेरे को बाइक से खींच दबोचा और बचा लिए 1.50 लाख
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 20 Jul 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
बरामद रुपयों के साथ होमगार्ड राधेश्याम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड ने चीते सी फुर्ती और दिलेरी दिखाते हुए एलआईसी एजेंट के लुटे हुए रुपये दिलवा दिए। होमागार्ड ने अपनी जान की परवाह किए बगैर बाइक से भाग रहे लुटेरों में से एक को खींच कर जमीन पर गिरा लिया। लूटी गई सारी रकम उसकी जेब से मिल गई। दो लुटेरे बाइक लेकर भाग गए।
बताया गया है कि आगरा में जगनेर के रहने वाले अशोक कुमार एलआईसी एजेंट हैं। वे पॉलिसी की किश्त जमा करने के लिए गुरुवार को आगरा में संजय प्लेस स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय आ रहे थे।
इसी दौरान रिक्शे में एक बदमाश ने उनकी जेब काट ली और उनके पास रखे किश्त के करीब 1.50 लाख रुपये छीन लिए। अशोक ने विरोध किया तो बदमाश ने धक्का दिया। इसके बाद बदमाश अपने दो साथियों के साथ बाइक पर भागने लगा। इसी दौरान अशोक ने शोर मचा दिया। रोड पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन
बताया गया है कि बदमाश जब थाना हरीपर्वत के सूरसदन तिराहे से गुजरे तो यहां तैनात होमगार्ड राधेश्याम ने फुर्ती दिखाते हुए अकेले ही बाइक सवारों के पीछे दौड़ लगा दी। दौड़ते-दौड़ते में होमगार्ड ने अपनी जान की परवाह किए बगैर एक बदमाश को बाइक से खींच लिया। पकड़ मजबूत होने के कारण बदमाश बाइक से गिर पड़ा।
अन्य दो बदमाश बाइक लेकर भाग गए। तलाशी में पकड़े गए बदमाश शनी के पास से लूट की रकम भी बरामद हो गई है। होमगार्ड की दिलेरी पर एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे और आईजी मुथा अशोक जैन ने होमगार्ड और पुलिस टीम को पुरष्कृत किया है।