फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   high voltage drama husband caught wife with boyfriend in collectorate

नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट में पति, पत्नी और प्रेमी का हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस के छूटे पसीने

Tue, 26 Mar 2019 05:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Mar 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
high voltage drama husband caught wife with boyfriend in collectorate
बीचबचाव करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में एक तो नामांकन के अंतिम दिन कलेक्ट्रेट में खासी गहमागहमी थी। ऊपर से पति, पत्नी और प्रेमी ने वहां हंगामा खड़ा कर दिया। जमकर मारपीट हुई। बीचबचाव में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। घटना से कलेक्ट्रेट में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।  
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया चल रही था। अंतिम दिन था तो प्रत्याशी और समर्थकों की खासी भीड़ थी। दोपहर के वक्त यहां आए एक युवक ने अपनी पत्नी को प्रेमी संग पकड़़ लिया। मौके पर दोनों के परिजन पहुंच गए। 
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। परिजन युवती और उसके प्रेमी को पीटने लगे। इसको लेकर हंगामा हो गया। ससुराल पक्ष ने भी हंगामा किया। कलेक्ट्रेट में तैनात पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीचबचाव कराया। इस घटना का कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि युवती की शादी 11 फरवरी को ही नरायच के युवक से हुई थी। अब वो अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। युवती ने अपने घरवालों पर शादी कराने का आरोप लगाया है। उधर, उसके पति का कहना है कि पत्नी ने उसे धोखा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed