{"_id":"5f6044578ebc3e6df9366b61","slug":"hemp-smuggling-in-braj-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्रज में गांजा की तस्करीः पकड़ से दूर सरगना, ऑटो और खोखे पर बेचा जा रहा मादक पदार्थ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ब्रज में गांजा की तस्करीः पकड़ से दूर सरगना, ऑटो और खोखे पर बेचा जा रहा मादक पदार्थ
Tue, 15 Sep 2020 10:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:05 AM IST
सार
एसटीएफ ने एक महीने पहले सिकंदरा क्षेत्र में जेसीबी चौराहे से बोरों के बीच छिपाकर लाया गया तकरीबन 500 किलोग्राम गांजा बरामद
हुआ था। ट्रक चालक पकड़ा गया था। मगर, आज गांजा मंगवाने वालों को न तो एसटीएफ पकड़ पाई और न ही गांजा भेजने वाले पकड़े
गए।
विज्ञापन
एसटीएफ ने पकड़ी गांजे की खेप (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण भारत से लाकर पूरे ब्रज में की जा रही गांजा तस्करी में पुलिस ने गाड़ियों के चालक, परिचालक, क्लीनर को मिलाकर 50 से ज्यादा लोग पकड़े हैं लेकिन एक भी सरगना को नहीं पकड़ पाई है। 10 से ज्यादा गिरोह अब तक सामने आ चुके हैं। सिकंदरा, जगदीशपुरा, कमला नगर, शाहगंज में खोखों और ऑटो में गांजा बिक्री पकड़ी जा चुकी है। अब फिर से सूचनाएं मिल रही हैं।
एसटीएफ ने एक महीने पहले सिकंदरा क्षेत्र में जेसीबी चौराहे से बोरों के बीच छिपाकर लाया गया तकरीबन 500 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था। ट्रक चालक पकड़ा गया था। मगर, आज गांजा मंगवाने वालों को न तो एसटीएफ पकड़ पाई और न ही गांजा भेजने वाले पकड़े गए।
ये भी पढ़ें- टैंकर में छिपाकर ओडिशा से लाए 505 किलो गांजा, ब्रज में होना था सप्लाई, तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
इसी तरह दो दिन पहले भी एसटीएफ ने टैंकर में 505 किलोग्राम छिपाकर लाया गया गांजा बरामद किया था। इसमें भी बल्देव के दो लोग रवेंद्र और ध्रुव के नाम सामने आए हैं। मगर, पुलिस इनको भी नहीं पकड़ सकी है। यह लोग कौन हैं। यह कोई नहीं जानता है। इससे पहले भी कई बार गांजा के साथ आरोपियों को पुलिस पकड़ चुकी है, लेकिन आज तक एक भी सरगना को नहीं पकड़ा जा सका है।

सिर्फ गांजा नहीं, अफीम और चरस की भी तस्करी
आगरा में गांजा ही नहीं, चरस, अफीम, हेरोइन और डोडा पाउडर तक की तस्करी हो रही है। पुलिस ने आठ महीने में 125 मुकदमे किए हैं। इनमें 50 गांजा तस्करी और अन्य मादक पदार्थो की तस्करी में 75 पकड़े गए हैं।
दो सौ रुपये लाए हो तो गांजे की दो पुड़िया ले जाओ
सोशल मीडिया पर सोमवार को गांजे की बिक्री का एक वीडियो वायरल हुआ। यह एक मिनट 13 सेकंड का है। इसमें दिख रहा है कि एक ऑटो में व्यक्ति बैठा हुआ है। वह वीडियो बना रहा है।
चालक ने रास्ते में आटो को रोक लिया। इसके बाद एक व्यक्ति को बुलाता है। इसमें एक व्यक्ति के बारे में बात हो रही है। ऑटो से बाहर खड़ा व्यक्ति कहता है कि दो सौ रुपये लाए हो तो गांजे की दो पुड़िया ले जाओ। वह रुपये लेने के बाद पुड़िया दे देता है। यह वीडियो शाहगंज का बताया गया है।

नशे की तस्करी में आठ महीने में गिरफ्तारी
मथुरा : 154
हाथरस : 95
कासगंज : 43
एटा : 35
फिरोजाबाद : 29
मैनपुरी : 16
मथुरा : 154
हाथरस : 95
कासगंज : 43
एटा : 35
फिरोजाबाद : 29
मैनपुरी : 16