फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hemp smuggling from Naxalite areas of Odisha

ओडिशा के नक्सली इलाकों से भी हो रही गांजा की तस्करी, गिरफ्तार तस्करों ने किया खुलासा

Mon, 14 Sep 2020 12:40 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Sep 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Hemp smuggling from Naxalite areas of Odisha
एसटीएफ ने पकड़ी गांजे की खेप - फोटो : अमर उजाला

ओडिशा के नक्सल प्रभावित इलाकों से भी ताजनगरी में गांजा लाया जा रहा है। खेतों से माल लाकर ट्रकों और टैंकरों में लोड कराकर भेज दिया जाता है। खरीदार माल लेने के बाद दोगुने से अधिक दामों में फुटकर में बेच देते हैं। इसके बाद पुड़िया बनाकर लोगों को बिक्री किया जाता है। थाना सिकंदरा क्षेत्र में विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की पकड़ में आए तीन आरोपियों से पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

 
एसटीएफ ने शुक्रवार रात को सिकंदरा क्षेत्र में टैंकर से 505 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। तीन आरोपी प्रशांत कुशवाहा, रामेश्वर मीणा और रघुवेंद्र सिंह पकड़े गए थे। वहीं मथुरा के बल्देव निवासी ध्रुव और रवेंद्र के नाम आए थे। ये फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों से एसटीएफ ने पूछताछ की। 
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि ओडिशा के टीटलागढ़ के जंगल में काना कूरा नाम का व्यक्ति गांजा की बिक्री करता है। यह पूरा इलाका नक्सल प्रभावित है। जंगल में अवैध तरीके से गांजा की खेती होती है। गांजा को खेतों से लाकर बाहर रख दिया जाता है। इसको एक व्यक्ति वाहनों में लोड करा देता है। पेमेंट ऑनलाइन कर दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

माल लाने वाले को खरीदार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है। फोन से एकदूसरे के संपर्क में रहते हैं। तीनों आरोपी इससे पहले नौ बार टैंकर से गांजा लेकर आ चुके हैं। इससे पहले ट्रक में लाते थे। इसमें पकड़े जाने का डर रहता था। मगर, टैंकर को पुलिस आसानी से नहीं रोकती है। इस वजह से बच रहे थे।

एपी एक्सप्रेस से फिर लाया गया गांजा, दो गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस से लाया गया सात किलो गांजा रविवार को जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त टीम ने पकड़ा। दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों ट्रेन के जाने के बाद आगरा कैंट स्टेशन पर बैठे हुए थे। सुबह छह बजे गश्त के दौरान इन्हें पकड़ा गया। 
पूछताछ में उन्होंने अपने नाम शाहदरा, ईस्ट दिल्ली निवासी रमेश कुमार मंडल और गाजियाबाद निवासी नितिन कश्यप बताए। उन्होंने बताया कि वह राजमुंदरी स्टेशन से गाड़ी में सवार होकर आए थे। गांजा दिल्ली में अली नामक व्यक्ति ने मंगवाया था। वह दूसरी बार गांजा लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed