फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   He was buried alive innocent face to the sky

आकाश ने जिंदा ही गाड़ दिया था मासूम अंकित को 

Tue, 04 Oct 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Oct 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
He was buried alive innocent face to the sky
सनसनीखेज हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
दयालबाग के हजूरी बाग में मासूम अंकित पासवान की हत्या के आरोपी आकाश जाटव को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उधर उसका परिवार घर पर ताला लगाकर भाग गया है। इसकी वजह वारदात पर हजूरी बाग के लोगों का गुस्सा मानी जा रही है। उधर, अंकित के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि उसे जिंदा ही जमीन में गाड़ दिया गया था। उसकी मौत कोमा में जाने के बाद हुई। 
बता दें, राम आसरे पासवान के बेटे अंकित का रविवार सुबह अपहरण किया गया। शाम को खुलासा हुआ कि उसे पड़ोसी राम निहारे जाटव का बेटा आकाश (18) ले गया था। माना जा रहा था कि उसने ईंट से सिर फोड़कर उसकी हत्या करने के बाद शव जमीन में गाड़ दिया था। इसके बाद फोन से 1.5 लाख की फिरौती मांग रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन अंकित के शव का पोस्टमार्टम होने पर पता चला कि उसकी मौत सिर में ईंट का वार लगने से तुरंत नहीं हुई थी। वह बेहोश होकर कोमा में चला गया था। इससे माना जा रहा है कि आकाश ने उसे जमीन में जिंदा ही गाड़ दिया था। 
विज्ञापन

 उधर, उससे पुलिस ने रात भर पूछताछ की। उसने बताया कि उसे अपराध आधारित सीरियल देखकर यह आइडिया आया। वह अय्याशी के लिए फिरौती वसूल करना चाहता था लेकिन वह यही कहता रहा कि वारदात उसने अकेले अंजाम दी। दूसरी ओर अंकित के परिवार का कहना है कि ऐसा संभव नहीं लगता। कोई न कोई और भी शामिल होगा। एसपी सिटी सुशील घुले ने बताया कि अभी तक की जांच में आकाश ही वारदात में शामिल पाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 आरोपी के खिलाफ पुख्ता सुबूत
आगरा। पुलिस ने आकाश के खिलाफ सुबूत जुटाए हैं। उसने फोन पर फिरौती मांगी थी। इसकी रिकार्डिंग पुलिस के पास है। उसने जिस फावड़े से गड्ढा खोदा, वह बरामद हो गया।  इससे फिंगर प्रिंट भी लिए गए हैं। इसके अलावा दो गवाह भी हैं। उन्होंने उसे अंकित को जंगल की ओर ले जाते देखा था। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल रिकार्ड भी निकलवा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed